Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

Haryanvi Hit Songs: इन हरियाणवी गानों के बिना अधूरी है दिवाली पार्टी, आज ही प्लेलिस्ट में करें शामिल

Haryanvi Hit Songs: हरियाणवी गानों के बिना कोई भी पार्टी या शादी अधूरी है। सपना चौधरी से लेकर प्रांजल दहिया के ये सॉन्ग्स आपकी दिवाली पार्टी में तहलका मचा देंगे। आज ही इन गानों को अपनी प्लेलिस्ट में जरूर शामिल करें।

Haryanvi Hit Songs: दिवाली पार्टी हो या शादी हरियाणवी गानों के बिना जश्न अधूरा ही लगता है। हरियाणवी गाने आपकी पार्टी में रंग जमा देते हैं। जिस भी जगह ये गाने चलते हैं हर कोई डांस करने को मजबूर हो जाता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही धमाकेदार गाने लेकर आए हैं जिनके चलते ही आपकी दिवाली पार्टी धांसू बन जाएगी। इन गानों पर ठुमका लगाने से आप खुद को रोक ही नहीं पाएंगे। ये हरियाणवी गाने हरियाणा ही नहीं बल्कि देश-विदेशों में भी मशहूर हैं। आइए आपको बताते हैं उन गानों के बारे में जिनके चलते ही पार्टी में जान आ जाती है।

मटक चलूंगी

हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का ये गाना आपकी पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है। ये गाना आपकी महफिल में रंग जमा देगा। इसे राज मावर और मनीषा शर्मा ने गाया है। सपना चौधरी ने इसमें अपने डांस मूव्स से तहलका मचा दिया। वहीं शादी-पार्टी में ये गाना ना चले ऐसा हो ही नहीं सकता। आप भी अपनी दिवाली पार्टी में इस गाने पर मजे लूट सकते हैं।

जिप्सी

प्रांजल दहिया का ये गाना भी पार्टी की जान है। इसे जीडी कौर, दिनेश गोलान और शाइन ने गाया है। ये हरियाणवी गाना भी काफी फेमस है। शादी हो या पार्टी इस गाने पर हर कोई ठुमका लगाए बिना नहीं रह पाता। इसे आप अपनी दिवाली प्ले लिस्ट में जरूर शामिल करें।

यह भी पढ़ें: दिवाली पर रिलीज हुई इन फिल्मों ने काटा बवाल, बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई?

गजबन

सपना चौधरी का ये गाना भी बेहद प्रसिद्ध है। डांसिंग क्वीन ने इसमें अपने गजब डांस से लोगों को दीवाना बना लिया था। इसे विश्वजीत चौधरी ने गाया है। आप इस पर अपनी दिवाली पार्टी में खूब एन्जॉय कर सकते हैं।

चटक मटक

सपना चौधरी का ये गाना काफी मशहूर है। इसे रेणुका चौधरी ने गाया है। किसी भी शादी या पार्टी में ये गाना चलता है तो पार्टी में अलग ही रौनक लग जाती है। इसकी बिट्स काफी शानदार हैं। आज भी ये गाना ट्रेंडिंग पर है। अगर आप दिवाली पार्टी के लिए कोई धांसू सॉन्ग ढूंढ रहे हैं तो ये आपके लिए बेस्ट है।

कबूतर

प्रांजल दहिया का कबूतर सॉन्ग हर महफिल लूट लेता है। इसे भी रेणुका पंवार ने ही गाया है। पार्टी में डांस के लिए ये गाना एकदम परफेक्ट है। अगर अभी तक ये आपकी प्लेलिस्ट में शामिल नहीं है तो तुरंत ही शामिल कर लें। इस गाने के चलते ही पार्टी में जान आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: अपारशक्ति खुराना बचपन से अब तक डेली छूते हैं बड़े भाई के पैर, इंटरव्यू में बताया दिलचस्प किस्सा

First published on: Oct 18, 2024 08:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.