Nayantara Looks: साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा अपनी एक्टिंग के साथ ही अपने फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में बनी रहती हैं। लाखों फैंस उनके स्टाइल और खूबसूरती के दीवाने हैं। एक्ट्रेस के रील और रियल लाइफ दोनों लुक बहुत ही शानदार होते हैं। वो अक्सर अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
इन सभी पोस्ट को फैंस दिल से पसंद करते हैं और जमकर तारीफ भी करते हैं। वैसे तो एक्ट्रेस के हर लुक खास होते हैं लेकिन बात एथनिक लुक की हो तो वो बहुत ही शानदार होते हैं। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहते हैं तो नयनतारा से टिप्स ले सकते हैं। आइए एक नजर डालें उसे इन खास लुक्स पर।
यह भी पढ़ें: साड़ी हो या सूट हर लुक में कहर बरपाती हैं आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर
नयनतारा का सिंपल लुक Nayantara Looks
नयनतारा ने इस फोटो में प्लेन और सिंपल साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में वो बेहद हसीन लग रही हैं। माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ लाइट मेकअप किये हुए वो बेहद हसीन लग रही हैं। उनकी ये सिंपल सा लुक सभी को बहुत पसंद आ रहा है।
अगर आप भी सिंपल लुक पसंद करती हैं तो नयनतारा का ये साड़ी लुक आपके लिए बेस्ट है।
येलो साड़ी लुक
इस फोटो में नयनतारा ने पीले रंग की प्लेन साड़ी पहनी हुई है। इस साड़ी में लाल रंग का बॉर्डर है जो साड़ी लुक को और भी ज्यादा अच्छा बना रहा है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने बोल्ड आई मेकअप और माथे पर बिंदिया लगाई हुई है।
साथ ही कानों में बड़े से झुमके उनके इस साड़ी लुक में चार चांद लगा रहा है।
पिंक सिल्क साड़ी लुक
साउथ की फेमस एक्ट्रेस नयनतारा ने पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी हुई है। साथ में अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने हैवी जूलरी के साथ परफेक्ट मेकअप किया हुआ है।
बालों का अच्छा सा लो बन जिसपर गजरे का पहरा है बहुत ही शानदार लग रहा है। उनका आई मेकअप भी बहुत ही शानदार लग रहा है।
यह भी पढ़ें: श्रुति हासन का हर लुक मचाता है बवाल, जिसे देख उड़ जाते हैं फैंस के होश
रेड साड़ी लुक Nayantara Looks
लाल रंग की साड़ी में नयनतारा बेहद हसीन लग रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस सभी फैंस के होश उड़ा रही हैं। उन्होंने हैवी टेंपल जूलरी के साथ मेकअप भी हैवी किया हुआ है।
साथ में हाथों में लाल रंग की ड्रेस की मैचिंग चूड़ियों में उनका ये लुक किसी भी नई नवेली दुल्हन के लिए बेस्ट है। उनके फैंस इस लुक पर अपना दिल हार रहे हैं।