---विज्ञापन---

शादी में दिखना है बेहद गॉर्जियस और डिफरेंट तो इन एक्ट्रेस के लुक से लें इंस्पिरेशन

Bridal Lehenga Designs 2023: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों की शॉपिंग जोर शोर से शुरु हो गई है। खास तौर पर होने वाली दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है, वो चाहती है कि इस स्पेशल दिन पर वो सबसे हसीन लगे और लोगों के साथ-साथ पति […]

Bridal Lehenga Designs 2023, Parineeti Chopra, Kiara Advani

Bridal Lehenga Designs 2023: शादियों का सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में लोगों की शॉपिंग जोर शोर से शुरु हो गई है। खास तौर पर होने वाली दुल्हन के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है, वो चाहती है कि इस स्पेशल दिन पर वो सबसे हसीन लगे और लोगों के साथ-साथ पति और ससुराल वालों की निगाहें उसी पर टिक जाए। लुक को कंप्लीट करने के लिए सबसे अहम अगर कुछ होता है तो वो है आउटफिट। जी हां, लंहगा हो या साड़ी दुल्हन के लिए बेहद इंपोर्टेंट होता है। अगर आप भी अपने वेडिंग डे पर सबसे हसीन दिखना चाहती हैं तो इन बॉलीवुड हसीनाओं के ब्राइडल (Bridal Lehenga Designs 2023) लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

परिणीति चोपड़ा

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधी हैं। दुल्हन के लिबास में एक्ट्रेस किसी परी की तरह हसीन लग रही थीं। हर कोई उनके इस लुक को देखकर नजरें नहीं हटा पा रहा था।

एक्ट्रेस ने पेस्टल कलर का लहंगा पहना हुआ था, साथ में हैवी जूलरी और परफेक्ट मेकअप से अपने लुक को कंप्लीट किया था। आप भी शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कैरी कर सकती हैं।

कियारा आडवाणी   (Bridal Lehenga Designs 2023)

शादी का दिन दुल्हन का दिन होता है, इस दिन हर किसी की नजर सिर्फ दुल्हन पर ही टिकी होती है। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने अपने लव वन सिद्धार्थ मल्होत्रा के संग शादी कर अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत की।

एक्ट्रेस ने इस दिन को खास बनाने के लिए रोज पिंक कलर का लहंगा पहना था, साथ में मैचिंग जूलरी और परफेक्ट मेकअप में कियारा का लुक देख सभी हैरान हो गए। आप भी शादी के दिन अपने आपको सबसे हसीन बनाना चाहती हैं तो इस तरह का आउटफिट ट्राई कर सकती हैं।

लिन लैशराम

बीते महीने रणदीप हुड्डा ने लिन लैशराम (Lin Laishram) संग शादी की है। इस खास दिन पर लिन ने ट्रेडिशनल आउटफिट पहन अपने लुक को कंप्लीट किया।

सच में वो इतनी हसीन लग रही थीं, कि देखने वाले नजरें नहीं हटा पा रहे थे। अगर आप अपनी शादी पर सबसे खास दिखना चाहते हैं, तो रणदीप की दुल्हनियां की तरह ट्रेडिशनल लुक ट्राई कर सकते

मानवी गागरू   (Bridal Lehenga Designs 2023)

हाल ही में मानवी गागरू (Maanvi Gagroo) जो फोर मोर शॉर्ट्स जैसी वेब सीरीज का हिस्सा बनी थीं ने भी हाल ही में शादी की है। इस खास दिन पर एक्ट्रेस ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी,

जिसमें वो बेहद हसीन लगीं। शादी के दिन लाल जोड़े में वो अप्सरा सी लग रही थीं।

First published on: Dec 05, 2023 05:08 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.