Bollywood Actress Saree Looks: बॉलीवुड हसीनाओं की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सोशल मीडिया पर अभिनेत्रियों के हर लुक को लोग खूब फॉलो करते हैं। लगभग सभी अभिनेत्रियों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग उनके हर लुक को पसंद करते हैं। वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल फैंस को अपनी फेवरेट अभिनेत्री का हर लुक पसंद आता है। आज हम आपको आलिया भट्ट से लेकर कैटरीना कैफ तक के खूबसूरत साड़ी लुक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें हर लड़की के वॉर्डरोब में जरूर शामिल होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: दिसंबर की सर्दी में Rani Chatterjee के हॉट डांस मूव्स ने बढ़ाई गर्मी,
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपने हर लुक में अच्छी लगती हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में एक्ट्रेस ने अपने साड़ी लुक से दर्शकों को काफी इम्प्रेस किया था। आलिया की ब्रासो साड़ी शादीशुदा महिलाओं के साथ-साथ लड़कियों पर भी जचने वाली है। इसे आप भी अपनी दोस्त की शादी में पहन सकते हैं। पीले रंग की साड़ी में आलिया का लुक इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था।
कियारा आडवाणी
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। देसी अंदाज में तो सिद्धार्थ मल्होत्रा की दुल्हन का कोई जवाब ही नहीं है। कियारा की नेट वाली ब्लैक साड़ी तो गर्ल्स के लिए सबसे बेस्ट है। उनके सुपर सेक्सी लुक ने सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचाया था। अगर आप भी कियारा की तरह प्यारी और हसीन दिखना चाहती हैं तो आप भी उनका यह लुक कॉपी कर सकते हैं।
सोनाक्षी सिन्हा
दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के लहंगे और सूट तो लोगों को पसंद आते ही हैं, लेकिन हसीना साड़ी में भी खूब कहर बरपाती है। लाल रंग की पेंट स्टाइल साड़ी में सोना ने जैकेट को जिस तरह से कैरी किया, हर किसी की नजर उन पर ठहर गई थी। अगर आप भी साड़ी बांधना नहीं जानती हैं तो उनका यह यूनिक साड़ी पैटर्न कॉपी कर सकती हैं।
दीपिका पादुकोण
फाइटर फेम दीपिका पादुकोण की हाइट काफी अच्छी है। हालांकि उनको साड़ी पहनने को लेकर काफी परेशानी होती है, लेकिन फिर भी वे साड़ी पहनने की शौकीन हैं और आप भी अगर साड़ी की शौकीन हैं। किसी फंक्शन में साड़ी पहनने के बारे में सोच रही हैं तो आप भी दीपिका पादुकोण का ऑफ व्हाइट कलर का फ्लोवर डिजाइन वाला साड़ी लुक देख सकती हैं। उसे बैकलेस ब्लाउज के साथ कैरी भी कर सकते हैं।
कैटरीना कैफ (Bollywood Actress Saree Looks)
टाइगर-3 फेम एक्ट्रेस कैटरीना कैफ की साड़ियां तो फैंस की पहली पसंद हैं। अदाकारा का स्टाइल फैंस का दिल जीत लेता है। नेवी ब्लू कलर की साड़ी में कैटरीना का कर्वी फिगर काफी कमाल लग रहा था। इस तरह की साड़ियों को लड़कियों को अपनी अलमारी में जरूर रखना चाहिए।