Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Zakir Khan ने न्यूयॉर्क में हिंदी में परफॉर्म कर रचा इतिहास, ये कॉमेडियन भी विदेश में चमके

Zakir Khan News: मशहूर भारतीय कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म करके इतिहास रच दिया है। लेकिन जाकिर खान के अलावा भी कई भारतीय कॉमेडियन विदेश में चमके हुए हैं।

---विज्ञापन---

Zakir Khan News

Zakir Khan News: फैमस स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान ने अमेरिका की धरती कमाल कर दिखाया और पूरे न्यूयॉर्क में भारत का नाम रोशन कर दिया है। दरअसल, जाकिर खान पहले ऐसे भारतीय कॉमेडियन बन गए हैं, जिन्होंने न्यूयॉर्क के फेमस मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में परफॉर्म किया। बेशक भारतीय कॉमेडी वर्ल्ड के लिए ये एक बड़ी उपलब्धि है। इस खास परफॉर्मेंस के बाद जाकिर ने न्यूयॉर्क के फॉक्स 5 न्यूज चैनल को इंटरव्यू भी दिया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जाकिर खान अलावा भी कई भारतीय कॉमेडियन हैं, जो विदेश में चमके हुए हैं। चलिए आपको ऐसे 5 कॉमेडियन के बारे में बताते हैं…

कपिल शर्मा

कपिल शर्मा इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। नेटफ्लिक्स पर आने वाला ये शो एक इंटरनेशनल शो है, जिसे भारत के अलावा विदेशों में भी काफी ज्यादा देखा जाता है। इसके अलावा, कपिल ने कई बार अपने शो की टीम के साथ विदेशों में भी लाइव परफॉर्मेंस दी है, जिसमें दुबई, मलेशिया और कनाडा जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में कपिल शर्मा की फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।

---विज्ञापन---

गौरव गुप्ता

इस लिस्ट में कॉमेडियन गौरव गुप्ता का नाम भी शामिल है। गौरव गुप्ता भारत के साथ-साथ विदेशों में लाइव स्टैंड-अप कॉमेडी परफॉर्मेंस करते हैं। गौरव गुप्ता उन कॉमेडियन्स की लिस्ट में शामिल हैं जिनका हर एक शो हाउसफुल रहता है, फिर चाहे वो भारत में हो या फिर विदेशों में हो। हाल ही में गौरव गुप्ता ने अमेरिका, कनाडा और यूके के अलग-अलग शहरों में परफॉर्म किया था।

रवि गुप्ता

फेमस कॉमेडियन रवि गुप्ता जितना भारत में मशहूर हैं, उससे ज्यादा वह विदेशों में पॉपुलर हैं। रवि गुप्ता का भी हर एक शो हाउसफुल रहता है। वह अक्सर अलग-अलग देशों में परफॉर्मेंस के लिए जाते हैं। इसी साल अप्रैल में उन्होंने टोरंटो के जॉर्ज वेस्टन रिकिटल हॉल में परफॉर्म किया था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Netflix पर कौन-से 10 टीवी शोज आज कर रहे ट्रेंड? कॉमेडी से लेकर कोरियन तक लिस्ट में शामिल

अनुभव सिंह बस्सी

जाकिर खान के बाद भारत में दूसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी हैं। उनके शो की डिमांड भारत से ज्यादा विदेशों में होती है। वह अक्सर अमेरिका, यूरोप, यूके, और सिंगापुर जैसे देशों में शो करते हैं।

---विज्ञापन---

आकाश गुप्ता

दिल्ली के लड़के के रूप में मशहूर आकाश गुप्ता भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉमेडियन में से एक हैं। पिछले कुछ सालों से वह भारत से ज्यादा विदेशों में शो करते हैं। उन्होंने अब तक अमेरिका, यूरोप, फ्रांस, यूके, और कनाडा जैसे देशों में परफॉर्म किया है।

First published on: Aug 18, 2025 01:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola