युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड से कई बार चीटिंग, महवश ने पॉडकास्ट में किया रिवील
भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश चर्चाओं में छाई हुई हैं। चैंपियंस ट्रॉफी में साथ मैच देखते हुए स्पॉट हुए चहल और महवश तभी से सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके बाद दोनों की डेटिंग रूमर्स भी उड़ने लगी। वहीं चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के बाद से ये अफवाहें और तेज हो गई। हालांकि महवश इन खबरों को महज अफवाह ही बताती हैं। वहीं अब आरजे महवश ने एक पॉडकास्ट में रिवील किया है कि वो प्यार में काफी अनलकी रही हैं। वो कई बार धोखा खा चुकी हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
यह भी पढ़ें: श्रेया घोषाल का एक्स अकाउंट हुआ रिकवर, सिंगर ने वीडियो शेयर कर फैंस को किया सावधान
सिंगल हैं आरजे
आरजे महवश ने 'द गुड गर्ल्स शो' के पॉडकास्ट के एक एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस किया। उन्होंने इस दौरान अपने रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि वो फिलहाल सिंगल हैं। साथ ही उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी रिलेशनशिप को तभी आगे बढ़ाती हूं जब मुझे उसके साथ फ्यूचर दिखता है। मैं अपनी रिलेशनशिप में 'धूम' मूवी के अली की तरह बच्चों तक के सपने देखने लगती हूं।'
पास्ट लाइफ की डिस्कस
वहीं आरजे ने अपनी पास्ट लाइफ के रिलेशनशिप के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि उनकी सगाई तक टूट चुकी है, क्योंकि उनके एक्स पार्टनर ने कई बार उन्हें धोखा दिया था। आरजे ने कहा, 'उसने मुझे एक बार नहीं बल्कि कई बार धोखा दिया था। मैं मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गई थी। इसका असर मेरी हेल्थ पर भी काफी हद तक पड़ा था।'
बताया सगाई टूटने का दर्द
आरजे ने आगे बताया कि वो अलीगढ़ से आती हैं वहां जल्दी शादी कर दी जाती है। उन्होंने बताया, 'मैंने 19 की उम्र में सगाई कर ली थी। इसके बाद 21 की उम्र में सगाई टूट भी गई थी। उसने मुझे दूसरी लड़कियों के साथ चीट किया था। पहले बदनामी के डर से मैं चुप रही, लेकिन कोई कितना झेल सकता है। मैं उस घटना के बाद डिप्रेशन में चली गई थी। इसके बाद मैंने रिश्ता खत्म करना सही समझा और आज मैं खुश हूं।'
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘सिकंदर’ इन 5 फिल्मों से पीछे, खिसक-खिसक कर 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.