Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Elvish Yadav के घर गोलियों की गूंज के बाद पिता ने दर्ज कराई FIR, बोले- ‘हमारी जान जा सकती थी’

Elvish Yadav House Firing Case: एल्विश यादव के घर पर गोलियां चली हैं। अब इस मामले पर एल्विश यादव के पिता ने FIR दर्ज करवाई है। उनकी FIR की कॉपी सामने आ गई है।

---विज्ञापन---

Elvish Yadav
एल्विश यादव के घर हुई फायरिंग के बाद पिता ने लिया एक्शन। (Photo Credit- Social Media)

Elvish Yadav House Firing Case: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम वाले घर पर 17 अगस्त को सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर ताबतोड़ गोलियां बरसाई गई हैं। इस दौरान एल्विश यादव तो घर में नहीं थे, लेकिन उनके पिता घर पर मौजूद थे। इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है। अब उस फुटेज को देखने के बाद एल्विश यादव के पिता ने बड़ा एक्शन लिया है। एल्विश यादव के पिता रामअवतार ने अब इस मामले में कानूनी कदम उठाया है और FIR दर्ज करवा दी है।

घर पर फायरिंग के बाद एल्विश के पिता का एक्शन

यूट्यूबर एल्विश यादव के पिता की FIR की कॉपी भी सामने आई है। इसमें यूट्यूबर के पिता ने पूरी घटना के बारे में डिटेल में बताया है। उन्होंने अपनी इस FIR में लिखा है- ‘मेरे बेटे का नाम एल्विश यादव है, जो यूट्यूबर और फिल्म आर्टिस्ट है। आज सुबह 5:25 बजे हमारे घर के मेन गेट से ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर 3 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। घर पर लगे CCTV कैमरे से इसकी पुष्टि हुई है। एक बाइक से 3 लोग आए और हमारे परिवार पर जानलेवा हमला किया गया।’ इस FIR में यूट्यूबर के पिता ने ये भी कहा कि अगर वो या उनके परिवार वाले बाहर होते तो उनकी जान भी जा सकती थी।

---विज्ञापन---

FIR में रखी 2 मांग

इस दौरान एल्विश यादव के पिता ने ये भी खुलासा किया है कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। साथ ही उन्हें इससे पहले कोई धमकी भरा फोन या मैसेज भी नहीं आया। अब उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज करवाने का फैसला लिया है और इन बदमाशों को गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही एल्विश यादव के पिता ने दो खास डिमांड की हैं। वो चाहते हैं कि कानूनी कार्यवाही सार्वजनिक रूप से और आरोपियों को बेनकाब किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सुरक्षा की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के घर पर फायरिंग का CCTV फुटेज वायरल, इस तरह बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

---विज्ञापन---

किसने ली एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी?

आपको बता दें, जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त एल्विश यादव अपने घर से बाहर थे। अब इस खतरनाक हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली है। गैंगस्टर नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया ने सोशल मीडिया पर बताया है कि एल्विश यादव के घर पर फायरिंग के जिम्मेदार वो लोग हैं। एल्विश यादव पर सट्टे का प्रमोशन करने को आरोप लगाकर, उन्होंने इसे अपने इस कदम का कारण ठहराया है।

First published on: Aug 17, 2025 04:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola