Tuesday, 17 September, 2024

---विज्ञापन---

किस्मत ने बनाया एक्ट्रेस, आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस…

Amitabh Bachchan Co-star: अमिताभ बच्चन के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस जो कभी आर्मी अफसर बनना चाहती थी। मगर आज वो इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस है और उसके हर किरदार को लोगों ने बहुत प्यार और अपनापन दिया है। चलिए बताते है कि वो कौन है?

Amitabh Bachchan Co-star divyanka tripathi
Amitabh Bachchan Co-star

Amitabh Bachchan Co-star: मुंबई ‘द सिटी ऑफ ड्रीम्स’, आए दिन यहां अपनी आंखों में खूबसूरत सपने संजोए लाखों लोग आते हैं। एक्टिंग की दुनिया में छा जाने की चाहत उन्हें यहां खींच लाती है,अपने हार्ड वर्क और डेडिकेशन के साथ बहुत सारे एक्टर्स को कामयाबी मिल भी जाती है। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं जो यहां आईं तो अपनी डेस्टिनी की वजह से थीं। लेकिन कुछ ही समय में ये काम उनकी चॉइस बन गया। अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस के दम पर इस एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका भी मिला और वो लाखों करोड़ों दिलों पर राज करने लगी। दरअसल हम किसी और की नहीं बल्कि टीवी की फेमस एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी की बात कर रहे हैं।

पर्सनल लाइफ में देखे उतार चढ़ाव (Amitabh Bachchan Co-star)

दिव्यांका त्रिपाठी ने सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से अपनी पहचान बनाई थी जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, इसी बीच उनकी पर्सनल लाइफ में बहुत उतार चढ़ाव आए लेकिन प्रोफेशनली दिव्यांका ने कभी इसे अपने काम पर हावी नहीं होने दिया। दिव्यांका कभी भी सिल्वर स्क्रीन पर काम नहीं करना चाहती थीं लेकिन उनकी किस्मत तो मानों पहले से ही सुनहरी कलम से लिखी गई थी।

बिग बी संग किया काम (divyanka tripathi)

आज दिव्यांका टीवी की सबसे महंगी और चर्चित बहू हैं। उनके काम को इतना पसंद किया गया कि बेहद कम समय में ही उन्होंने टीवी में अपनी अमिट छाप छोड़ दी। उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया जो कि काफी समय से उनका सपना था। दिव्यांका ने बिग बी अमिताभ बच्चन के साथ एक विज्ञापन के लिए भी काम किया है जो कि उनके अब तक के करियर की बड़ी अचीवमेंट्स में से एक है।

दिव्यांका त्रिपाठी का सपना 

टीवी पर सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, दिसंबर 1984 में मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मी थीं। दिव्यांका त्रिपाठी, जो एक नॉन फिल्मी परिवार से हैं वो सेना आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं। वो स्कूल में एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं और उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी पढ़ाई कर चुकी हैं।

आर्मी ऑफिसर से बनी एक्ट्रेस

वो एक आर्मी ऑफिसर बनना चाहती थीं, बावजूद इसके उनकी किस्मत उन्हें एक्टिंग की दुनिया तक खींच लाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो पर एंकरिंग से की थी, जिसके बाद अपना एक्टिंग डेब्यू उन्होंने दूरदर्शन की एक टेलीफिल्म से किया। हालांकि नाम और पहचान दिव्यांका ने सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ से बना पाईं। स्क्रीन पर रातों रात उनकी और शरद मल्होत्रा की जोड़ी के लाखों फैंस बन गए।

झेला ब्रेकअप का दर्द

‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ काम करते-करते दिव्यांका उन्हें अपना दिल भी दे बैठी थीं।  दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट भी किया लेकिन बाद में रील से रियल तक का सफर तय कर चुकी इस जोड़ी का ब्रेकअप हो गया। शरद से ब्रेकअप के बाद दिव्यांका की हालत काफी खराब हो गई थी।

कैसे बनी टीवी की क्वीन

साल 2013 में दिव्यांका के ‘ये है मोहब्बतें’ में डॉ इशिता भल्ला के किरदार ने घर घर में उन्हें मशहूर कर दिया। स्टार प्लस के इस सीरियल ने उन्हें टीवी की दुनिया में एक सुपरस्टार बना दिया। इस सीरियल में ईशी मां के किरदार ने दिव्यांका को टीवी की क्वीन बना दिया था, इस किरदार के लिए कई अवॉर्ड भी एक्ट्रेस को मिले थे।

यह भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश के नए डिप्टी सीएम बने सुपरस्टार पवन कल्याण से जुड़ी 10 खास बातें

First published on: Jun 12, 2024 05:57 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.