Yasmina Zaytoun,Miss World 2024: 9 मार्च 2024 के दिन दुनिया को नई मिस वर्ल्ड मिल गई है। इस बार की विनर रहीं Czech Republic की हसीना क्रिस्टीना पिजकोवा जिन्हें बीते साल की मिस वर्ल्ड ने अपने हाथों से ताज पहनाया। भारत को रिप्रेजेंट कर रहीं सिनी शेट्टी टॉप 8 से बाहर हो गईं। लेकिन एक कंटेस्टेंट ऐसी भी जिन्होंने मिस वर्ल्ड को कड़ी टक्कर दी वो हैं Yasmina Zaytoun। फर्स्ट रनर अप रहीं Yasmina Zaytoun के बारे में जानने के लिए सभी उत्सुक हैं। होना भी लाजमी है क्योंकि उन्होंने फर्स्ट रनर अप के रूप में अपनी जगह पक्की की है। आइए उनके बारे में जानते हैं खास बातें।
कौन हैं Yasmina Zaytoun?
भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका पूरे 28 साल बाद मिला है। Lebanon की Yasmina Zaytoun ने मिस वर्ल्ड 2024 Krystyna Pyszkova को कड़ी टक्कर दी। Yasmina लेबनान ब्यूटी पेजेंट का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। उन्होंने मिस लेबनान का ताज पहनने के बाद मिस यूनिवर्स 2022 में लेबनान को रिप्रेजेंट किया था। अब Yasmina ने मिस वर्ल्ड 2024 में नई मिस वर्ल्ड बनी Krystyna Pyszkova को पूरी तरह से टक्कर दी। Yasmina मिस वर्ल्ड 2024 में फर्स्ट रनरअप रहीं हैं। बात उनकी पढ़ाई की करें तो उन्होंने जर्नलिज्म में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है। वहीं उन्होंने साल 2021, अप्रैल में विद यास्मिना शो नामक एक शिक्षा शो की मेजबानी शुरू की थी।
मिस वर्ल्ड को दी कड़ी टक्कर
लेबनान की Yasmina Zaytoun ने मिस वर्ल्ड 2024 बनीं Krystyna Pyszkova को पूरे इवेंट में कड़ी टक्कर दी है। हालांकि इस आयोजन में कई हसीनाओं ने पार्टिसिपेट किया था, लेकिन ताज Krystyna Pyszkova के सिर सजा और फर्स्ट रनर अप के रूप में Yasmina Zaytoun ने अपनी जगह पक्की की है। दोनों हसीनाओं को उनकी जीत पर दर्शकों ने खूब बधाई दी है।
सिनी शेट्टी ने भारत को किया रिप्रेजेंट
पूरे 28 साल के बाद भारत को मिस वर्ल्ड की मेजबानी करने का मौका मिला था। इस बार भारत को रिप्रेजेंट करने का जिम्मा सिनी शेट्टी ने अपने कंधों पर लिया था। हालांकि वो मिस वर्ल्ड नहीं बन पाईं लेकिन टॉप 8 में शामिल जरूर हुईं। देशवासियों को इस बात से भी बहुत खुशी है। बात टॉप 4 की करें तो इसमें America- Trinidad and Tobago, Africa – Botswana, Europe- Czech Republic के अलावा Asia and Oceania- Lebanon ने अपनी जगह पक्की की थी।
यह भी पढ़ें: कौन हैं Krystyna Pyszkova? जिन्होंने जीता 71वें मिस वर्ल्ड का ताज