Saturday, 28 September, 2024

---विज्ञापन---

क्या म्यूजियम में बदलेगा पटौदी पैलेस? सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरे दादा-पिता यहां दफन…

Saif Ali Khan Patodi Palace: सैफ अली खान ने अपना पटौदी पैलेस पर मालिकाना हक वापस पा लिया है। सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि सैफ इसे म्यूजिम में कन्वर्ट करने वाले हैं। अब सैफ ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

Saif Ali Khan Patodi Palace: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने पटौदी के परिवार से आते हैं। विरासत के नाम पर उन्हें पटौदी पैलेस मिला है। हाल ही में एक्टर ने पैलेस का मालिकाना हक वापस ले लिया है। हालांकि इसके लिए उन्हें काफी पापड़ बेलने पड़े। आज इसकी कीमत अरबों में है। सैफ इस संपत्ति के अकेले मालिक हैं। उन्हें वापस पैलेस मिलने के बाद सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह इसे म्यूजियम में बदलने वाले हैं। अब इन खबरों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और पैलेस को म्यूजिम बनाने की अफवाहों पर खुलकर बात की है।

सैफ ने अफवाहों को बताया झूठा

सैफ ने बताया कि यह उनके दादा और दादी की निशानी हैं। यह महल उनके लिए बेहद प्रिय है क्योंकि ये उनके बुजुर्गों की आखिरी निशानी है। सैफ ने म्यूजियम में बदलने की खबरों को खारिज कर दिया है। इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने ये साफ कर दिया है कि ये सब खाली अफवाहें हैं और इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है।

यह भी पढ़ें: बुलबुल, स्त्री या मंजुलिका, कौनसी एक्ट्रेस का चुड़ैल लुक ज्यादा डरावना, एक तो ‘परी’ थी

सैफ बोले- इसे पाना सपने से कम नहीं

एक्टर ने बताया कि यहां उनके दादा और पिता को दफनाया गया है। इससे उनकी पुरानी यादें जुड़ी हैं। सैफ ने आगे कहा कि हालांकि विरासत के हिसाब से देखा जाए तो ये पैलेस अलग-अलग लोगों का रहा है। इससे काफी इतिहास जुड़ा है। मेरा नाम इससे जुड़ा है इस पर मुझे काफी गर्व महसूस होता है। सैफ ने आगे बताया कि इसे पाना एक सपना था, जो अब पूरा हो चुका है। मैं अपने दादा और पिता की इस निशानी का हमेशा ध्यान रखूंगा।

‘देवरा’ में छाए सैफ

शुक्रवार यानी 27 सितंबर 2024 को सैफ की देवरा पार्ट 1 मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसके रिव्यू काफी मिले-झुले आ रहे हैं। सैफ मूवी में नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं। एक्टर ने अपने विलेन किरदार से काफी वाहवाही बटोरी है। सैफ के साथ मूवी में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Devra Review: धांसू एक्शन के बाद क्या लोगों की उम्मीद पर खरी उतरी ‘देवरा’? पढ़ें मूवी का फुल रिव्यू

First published on: Sep 27, 2024 05:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.