Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

धुरंधर अब मिडिल ईस्ट में भी होगी रिलीज? IMPPA ने PM Modi से की ये खास अपील

इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर फिल्म 'धुरंधर' पर खाड़ी देशों में लगे बैन को हटाने की अपील की है.

IMPPA Writes Letter To PM Modi

Dhurandhar in Middle East: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ की आंधी पूरे देशभर में देखने को मिल रही है. लेकिन मिडिल ईस्ट के कुछ देशों में इसपर अब भी बैन लगा हुआ है. फिल्म यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर, ओमान और सऊदी अरब जैसे खाड़ी देशों रिलीज नहीं हुई है. ऐसे में अब इसके खिलाफ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने आवाज उठाई है. हाल ही में इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर खाड़ी देशों में लगे बैन को हटाने की अपील की है. फिल्ममेकर और इंडियन फिल्म एंड टीवी डायरेक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक पंडित ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखी चिट्ठी को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है.

IMPPA ने की खास अपील

प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने अपनी बात रखते हुए खाड़ी देशों में फिल्म ‘धुरंधर’ पर लगे बैन को हटाने की मांग की है. चिट्ठी में कहा गया कि फिल्म ‘धुरंधर’ को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन से प्रमाणपत्र मिलने के बाद रिलीज किया गया और यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है. फिल्म पर खाड़ी देशों का बैन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन है. पत्र में लिखा गया, “ये देश भारत के मित्र राष्ट्र हैं और हम उनके साथ कई क्षेत्रों में नियमित व्यापार करते हैं. इसलिए विनम्र अनुरोध है कि भारत सरकार इन देशों के संबंधित अधिकारियों से इस मामले को उठाए और अभिव्यक्ति की आजादी का सम्मान सुनिश्चित करते हुए बैन हटवाने की कोशिश करे. पीएम मोदी से भारतीय सिनेमा की आजादी का समर्थन करने की अपील है.”

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बता दें की आदित्य धर के डायरेक्शन में बनीं फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर फिल्म है, जो महीनेभर से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे सितारे लीड रोल में शामिल हैं. इंडिया में इस फिल्म को भरपूर प्यार मिल रहा है. वर्ल्डवाइड इसने 1200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं अब इसे लद्दाख में टैक्स फ्री कर दिया गया है.

First published on: Jan 08, 2026 05:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.