Bigg Boss 19: आज का दिन 'बिग बॉस' फैंस के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज इसके 19वें सीजन का ग्रैंड प्रीमियर है। आज सलमान खान ऑडियंस को शो के कंटेस्टेंट्स से रूबरू करवाएंगे। बिग बॉस 19 का प्रीमियर पहले जियो हॉटस्टार पर होगा। उसके बाद कलर्स टीवी पर होगा। इस शो की वजह से सलमान खान टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले स्टार हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान खान ने इस सीजन में अपनी फीस को कम किया है? चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

'बिग बॉस 19' के सलमान ने कम की फीस

'बिग बॉस 19' से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सलमान खान ने 19वें सीजन को होस्ट करने के लिए हर वीकेंड 10 करोड़ रुपये की फीस चार्ज की हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात तो ये है कि बिग बॉस 18 की होस्टिंग के लिए सलमान ने जहां 250 करोड़ और बिग बॉस 17 के 200 करोड़ कमाए थे, वहीं इस सीजन में वह सिर्फ 150 करोड़ रुपये ही कमाएंगे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं Kunicka Sadanand? जो Bigg Boss 19 घर में लेंगी एंट्री, 110 फिल्मों में किया काम

क्यों कम हुई सलमान की फीस?

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान इस बार फिर सिर्फ 15 हफ्ते ही बिग बॉस को होस्ट करेंगे। वहीं, 15 हफ्ते के बाद शो होस्ट की जिम्मेदारी गेस्ट होस्ट्स को सौंपी जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इसके लिए फराह खान और करण जौहर को अप्रोच किया जा सकता है। इन दोनों ही फिल्म निर्माताओं ने पहले भी सलमान की जगह शो होस्ट किया है। इस बार सलमान की कम हुई फीस की वजह मेजबानी में कमी है। माना जा रहा है कि अगर सलमान ने पूरा सीजन होस्ट किया होता तो उनकी सैलरी बिग बॉस 18 में उनकी कमाई के बराबर होती।

---विज्ञापन---