Wednesday, 26 June, 2024

---विज्ञापन---

Nirmal Purja कौन? लड़कियों की ब्रा खोलने से लेकर जबरदस्ती तक करने के लगे आरोप!

Nirmal Purja Sexual Harassment Case: आखिर कौन है यह निर्मल पुर्जा जिस पर सेलिब्रिटीज ने लगाए यौन शोषण के आरोप? जबरन कमरे में घुसने से लेकर ब्रा खोलने तक, जानें क्या है पूरा मामला और इस मामले में क्या कहना है निर्मल पुर्जा का।

Nirmal Purja Sexual Harassment Case
Nirmal Purja Sexual Harassment Case

Nirmal Purja Sexual Harassment Case: निर्मल पुर्जा को Nims के नाम से भी जाना जाता है। वे आजकल अपने रंगीनी मिजाज के कारण खूब सूर्खियों में हैं। इतना ही नहीं, इन पर फिनिश मॉडल, पर्वतारोही और मिस फिनलैंड रह चुकीं लोट्टा हिंट्सा और एक अमेरिकन डॉक्टर यौन शोषण का आरोप लगा चुकी हैं। चलिए जानते हैं, निर्मल पुर्जा और इनसे जुड़ी कंट्रावर्सी के बारे में।

पर्वतारोही हैं निर्मल पुर्जा

नेपाल के निर्मल दुनिया के सबसे पॉपुलर पर्वतारोहियों में से एक हैं, जो सिर्फ 7 महीने में ही 14 शिखर चढ़ फतेह हासिल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं। नेपाली पर्वतारोही निम्सदाई पुर्जा का नाम गिनीज बुक ऑफवर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। निम्स को पूरी दुनिया में खूब शोहरत मिल चुकी है, लेकिन आजकल वे अपने पर्वतारोही रिकॉर्ड बनाने की वजह से नहीं बल्कि यौन शोषण के आरोप में फंसने की वजह से चर्चा में हैं।

नेटफ्लिक्स पर बन चुकी है डॉक्यूमेंट्री

आपको बता दें, निम्स पुर्जा पर एक डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी है, जिसका नाम है 14 Peaks: Nothing Is Impossible। यह डॉक्यूमेंट्री 29 November 2021 में रिलीज हुई थी और ये 1 घंटे 41 मिनट की डॉक्यूमेंट्री है। इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है कि कैसे निडर नेपाली पर्वतारोही निम्सदाई पुर्जा सात महीनों में दुनिया की सभी 14 8,000 मीटर ऊंची चोटियों पर चढ़ने के एक इंपेसिबल से लगने वाले मिशन पर निकल पड़े हैं। डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन टोर्किल जोन्स ने किया है।

लगे यौन शोषण के आरोप

निर्मल पुर्जा आजकल पूर्व मिस फिनलैंड लोट्टा हिंट्सा और अमेरिका डॉक्टर डॉ लियोनार्डो द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के कारण सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू में फिनलैंड मॉडल लोट्टा ने बताया कि वे निम्स की एक कंपनी का हिस्सा बनकर उनके साथ ट्रैकिंग पर गई थीं और उनके साथ डॉक्टर लियोनार्डो भी ट्रैकिंग पर थीं। लोट्टा ने बताया कि निम्स ने एक रात जबरन उनके कमरे में घुसने की कोशिश की, लेकिन वे इसमें नाकामयाब हुए। फिर एक दिन निम्स उन्हें किसी बहाने से अपने बेडरूम में ले गए और उसकी शर्ट और ट्रैकिंग शॉर्ट्स उतार दी। यहां तक की उसका अंडरवियर भी उतार दिया, जब वे उसकी ब्रा खोलने की कोशिश करने लगे तो लोट्टा ने इतना शोर मचाया कि निम्स मौका पाकर वहां से भाग गए। लोट्टा ने ये भी आरोप लगाया कि निम्स उनके सामने ही मास्टरबेट करने लगे थे। लेकिन वह किसी तरह से बच निकलीं।

वही डॉक्टर लियोनार्डो ने भी इसी तरह का दावा किया कि निम्स ने उनके साथ जबरन संबंध बनाने की कोशिश की थी। इसके अलावा भी निम्स पर कुछ आरोप लगाए गए। ऐसा कहा गया कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के दौरान उन्होंने बंधी हुई रस्सी काट दी थी। उन पर शेरपाओं ने ये आरोप लगाएं हैं।

नेपाल में और माउंटेन पर बैन की गुजारिश

निम्स पर नेपाल में एंट्री बैन करने की मांग की जा रही है। साथ ही उनको माउंटेंस पर चढ़ने से भी प्रतिबंध लगाने की मांग की जा रही है क्योंकि उनकी इन शर्मनाक हरकतों ने नेपाल को शर्मसार किया है। वहीं पर्वतारोहियों में निम्स का डर बैठ गया है।

माउंटेनियरिंग और ट्रैकिंग कंपनी

आपको बता दें, निम्स अपनी एक प्राइवेट कंपनी भी चलाते हैं। वह माउंटेनरियन और ट्रैकिंग कंपनी के तहत लोगों को गाइड करने का काम करते हैं और ट्रैकिंग के प्रोडक्ट्स भी अक्सर अपने सोशल मीडिया पर प्रमोट करते नजर आते हैं।

क्या कहना है निम्स का

निर्मल ने कहा कि यह सब झूठ है। उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया है। उनको बदनाम करने के लिए यह साजिश रची जा रही है। सारे आरोप झूठे और निराधार हैं। निम्स ने यह भी कहा कि उन पर यह जो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, वे इस पर कानूनी कार्यवाही करेंगे। आखिर पूरा मामला क्या है, ये तो जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन निम्स इन सभी आरोपों को खारिज करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सब गंदी राजनीति का हिस्सा है। उन पर 3 साल से इस तरह की साजिशें की जा रही हैं और उन्हें पूरी तरह से गिराने की कोशिश हो रही है, पर वह डरने वाले नहीं हैं। वह आगे बढ़ते रहेंगे।

ये भी पढ़ें: Palang Tod’ एक्ट्रेस से पहले इन हसीनाओं की संदिग्ध मौत

First published on: Jun 10, 2024 08:32 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.