Monday, 29 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 Manika Vishwakarma? अब थाईलैंड में बढ़ाएंगी भारत का मान

Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025:दिल्ली की मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने नाम कर लिया है। अब वह थाईलैंड में भारत का मान बढ़ाएंगी। चलिए जानते हैं कि आखिर मनिका विश्वकर्मा कौन हैं।

---विज्ञापन---

Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025

Who is Manika Vishwakarma Miss Universe India 2025: राजस्थान के जयपुर में बीती रात मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें मनिका विश्वकर्मा ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज अपने सिर पर सजवाया। जब से मनिका ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का क्राउन जीता है, तब से ही सोशल मीडिया पर उनके नाम की खूब चर्चा हो रही है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। चलिए जानते हैं कि मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतने वाली मनिका विश्वकर्मा कौन हैं और क्या कर रही हैं।

कौन हैं मनिका विश्वकर्मा?

74वें मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का क्राउन पहनने वाली मनिका विश्वकर्मा इन दिनों दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रही हैं। मनिका मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर की रहने वाली हैं। दिल्ली में मनिका पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं। इसके साथ-साथ ही वह मॉडलिंग और डांस भी करती हैं। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत भी दिल्ली से ही की है। मॉडलिंग और डांस के अलावा मनिका को आर्ट में भी काफी इंटरेस्ट है। मनिका पैशन के साथ मॉडलिंग, डांस और पढ़ाई को काफी अच्छे से मैनेज करती हैं।

---विज्ञापन---

थाईलैंड में बढ़ाएंगी भारत का मान

मनिका ने इससे पहले मिस राजस्थान का खिताब अपने नाम कर लिया है। मिस यूनिवर्स इंडिया बनने के बाद अब मनिका थाईलैंड में होने वाले 74वें मिस यूनिवर्स में भारत की तरफ से हिस्सा लेंगी, जो इस साल 74वां मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन 21 नवंबर 2025 को होगा।

यह भी पढ़ें: Achyut Potdar Death: 3 Idiots फेम एक्टर अच्युत पोतदार कौन थे? जिन्होंने एक्टिंग को दिए 45 साल

---विज्ञापन---

मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज जीत भावुक हुई मनिका

जब मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 के नाम का ऐलान हुआ और मनिका को ये ताज पहनाया गया, उस वक्त वह काफी भावुक दिखाई दीं। वहीं, इस दौरान ऑडियंस जोरदार तालियां बजाते हुए मनिका को बधाई दे रही थी। मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीतने के बाद मनिका ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस वक्त उन्हें जो महसूस हो रहा है, वो फीलिंग बहुत ही अद्भुत और अलग है। मिस यूनिवर्स इंडिया के ताज को जीतने का सफर बहुत ही शानदार था। उन्होंने इसके लिए अपने माता-पिता, दोस्त और गुरुओं का शुक्रिया अदा किया।

First published on: Aug 19, 2025 09:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola