Wednesday, 18 March, 2026

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के बड़े साहब कौन? फिल्म रिलीज होते ही हुआ सबसे बड़ा खुलासा

Who is Bade Sahab in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. फिल्म के रिव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. वहीं फिल्म के सबसे बड़े सस्पेंस 'बड़े साहब' से भी पर्दा उठ गया है.

Bade Sahab in Dhurandhar 2

Who is Bade Sahab in Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का सबसे बड़ा सस्पेंस यही था कि आखिर ये ‘बड़े साहब’ कौन हैं. वहीं अब फिल्म के पेड प्रीव्यू के बाद इस सस्पेंस से पर्दा उठ चुका है. 5 दिसंबर को रिलीज हुई धुरंधर के बाद अब 19 मार्च का धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज दुनियभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. जबकि 18 मार्च को आदित्य धर की फिल्म के प्री रिलीज शो फैंस ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इंटरनेट यूजर्स रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. ऐसे में बड़े साहब कौन है? इसका भी खुलासा हो गया है.

‘बड़े साहब’ कौन?

सिनेमाघरों में धुरंधर 2 का यानी 19 मार्च को रिलीज होगी. वहीं इसके प्री रिलीज शोज में बड़े साहब कौन है, इससे पर्दा उठ गया है. दरअसल, धुरंधर द रिवेंज में बड़े साब दाउद इब्राहिम को दिखाया गया है, जिसे फिल्म में काफी बूढ़ा और असहाय दिखाया गया है. वहीं वीकिपीडिया के अनुसार, इस किरदार को दानिश इकबाल ने निभाया है.

---विज्ञापन---

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है. फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग से धुआंधार कलेक्शन पहले ही कर लिया है. इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार भी लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जबकि निर्माता आदित्य के अलावा लोकेश धर और ज्योति देशपांडे हैं. फिल्म 19 मार्च को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जबकि प्री रिलीज शो के साथ फिल्म को रिलीज कर दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की लगातार चर्चा हो रही है.

First published on: Mar 18, 2026 09:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.