---विज्ञापन---

कौन हैं Anurag Dobhal? जिसने खेला मौत का खेल, लगाया परिवार पर टॉर्चर का आरोप, बिग बॉस 17 में दिखा चुके हैं कमाल

अनुराग डोभाल जाने माने यूट्यूबर हैं, जो कि सोशल मीडिया पर UK07 राइडर के नाम से फेमस हैं. वह इन दिनों अपनी फैमिली इश्यूज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

Anurag Dobhal
Anurag Dobhal

UK07 राइडर के नाम से मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में यूट्यूबर ने अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश की. उन्होंने तेज रफ्तार में कार चलाते हुए ऐसा किया और उनकी गाड़ी आगे जाकर बुरी तरह से टकरा गई, जिसके परखच्चे उड़ गए. इस घटना में उन्हें काफी चोटें आई हैं. हालांकि फिलहाल वह सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है.इस पूरे विवाद के बीच हम जानेंगे कि वह कौन हैं, क्या करते हैं और अनुराग ने सुसाइड जैसा बड़ा कदम आखिर क्यों उठाया है.

कौन है अनुराग डोभाल

दरअसल, देहरादून के रहने वाले अनुराग डोभाल देहरादून के ही फेमस मोटो व्लॉगर हैं. वह UK07 Rider के नाम से यूट्यूब चलाते हैं, जिसपर 7.97 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. इस चैनल पर वह अक्सर ही बाइक, लाइफस्टाइल और पर्सनल व्लॉग्स शेयर करते रहते हैं. इसके अलावा उनके इंस्टाग्राम पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. यूट्यूबर के इंस्टाग्राम पर 7.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जहां वह अपनी पर्सनल लाइफ, अपनी फोटोज, वीडियो, बाइक्स आदि के बारे में शेयर करते हैं.

---विज्ञापन---

बता दें कि अनुराग डोभाल सलमान खान के शो बिग बॉस 17 का भी हिस्सा रह चुके हैं. वह इस शो में भी काफी पॉपुलर रहे हैं.

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कि अनुराग डोभाल ने 3 मई 2025 को अपनी गर्लफ्रेंड रितिका से शादी की थी. अनुराग ने फैमिली के खिलाफ जाकर इंटर कास्ट मैरिज की थी. शादी के कुछ महीने बाद कपल ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की. हालांकि 4 मार्च को यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो शेयर करते हुए अनुराग ने बताया था कि उनकी इंटर कास्ट मैरिज के कारण उनके परिवार ने उन्हें परेशान कर दिया है. यूट्यूबर का कहना है कि उनकी मां-पापा और भाई कलाम उन्हें टॉर्चर कर रहे हैं. इस दौरान अनुराग बुरी तरह से रोते बिलखते हुए नजर आ रहे थे.

यह भी पढ़ें- Elvish Yadav ने Jiya Sankar को किया शादी के लिए प्रपोज, घुटनों पर बैठकर कही दिल की बात,Video Viral

First published on: Mar 08, 2026 01:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.