Pushpa 2 Box Office Collection Day 9: 'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन को बीते शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया था। इस दौरान उनके फैंस भी काफी टेंशन में आ गए। हालांकि आज यानी शनिवार की सुबह उन्हें जेल से रिहा भी कर दिया गया है। मूवी की बात करें तो पुष्पा 2 ने नौ दिनों में अब तक 762.3 करोड़ की कमाई की है। वहीं अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मूवी की कमाई पर कितना असर पड़ा चलिए आपको बताते हैं।
रिलीज से पहले ही तोड़े थे रिकॉर्ड
सुकुमार के डायरेक्शन में बनी 'पुष्पा 2' ने रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं ओपनिंग डे पर धमाकेदार कमाई ने मूवी को पहले नंबर पर लाकर खड़ा कर दिया था। वहीं महज तीन दिनों में पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। सिनेमा जगत में ये मूवी सबसे तेजी से 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बन गई थी।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun जेल से रिहा, जमानत के बावजूद सलाखों के पीछे बीती रात
अब तक कितनी कमाई?
वहीं 9वें दिन मूवी ने 36.3 करोड़ की कमाई की। मूवी ने अब तक 762.1 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं मूवी की पहले हफ्ते की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद दूसरे वीकेंड में भी कमाई में उछाल आने की उम्मीद बताई जा रही है। वहीं फिल्म दुनियाभर में 1100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी है। हालांकि आंकड़ों के अनुसार अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी का मूवी की कमाई पर खास असर नहीं देखने को मिला है।
भगदड़ मामले में फंसे अल्लू अर्जुन
मूवी के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ मचने से एक महिला ने अपनी जान गंवा दी थी। इसके बाद मृतक महिला के पति भास्कर ने अल्लू अर्जुन और थिएटर मालिकों पर एफआईआर दर्ज की थी। जिसके बाद बीते शुक्रवार अल्लू अर्जुन को उनके घर से हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि कुछ घंटे बाद ही एक्टर को बेल मिल गई थी। इसके बाद एक रात जेल में बिताने के बाद आज सुबह यानी शनिवार को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: जमानत के बाद भी Allu Arjun की जेल में क्यों बीती रात? जानें कब होंगे रिहा
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.