Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

War 2 Day 6 Box Office Collection: फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट, 6वें दिन अब तक कमाए बस इतने करोड़

War 2 Day 6 Box Office Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की 'वॉर 2' ने अब तक 187.97 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। अब फिल्म के 6वें दिन की कमाई के नंबर सामने आने लगे हैं। अगर sacnilk.com की माने तो से फिल्म ने 6वें दिन सिर्फ 4.47 करोड़ रुपए कमाए हैं। हालांकि ये नंबर अभी फाइनल नहीं हैं और इसमें आगे बदलाव हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

War 2 OTT Release
'वॉर 2' की ओटीटी रिलीज डेट हुई अनाउंस (photo source- social media)

War 2 Day 6 Box Office Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘वॉर 2’ की पकड़ बॉक्स ऑफिस से हटती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और फिल्म अभी भी 200 करोड़ क्लब से दूर हैं। हालांकि फिल्म ने रिलीज के दो दिन बाद ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। 200 करोड़ क्लब में अपना नाम शामिल करवाने के लिए फिल्म को अभी 12.03 करोड़ रुपए और कमाने की जरुरत है। 5वें दिन से फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिलने लगी। 6वें दिन भी फिल्म कुछ खास धमाल नहीं मचा पाई और इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होती ही नजर आ रही है। sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 6वें दिन मात्र 4.47 करोड़ रुपए कमाए हैं।

‘वॉर 2’ Vs ‘कुली’

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ और रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ सेम डेट पर रिलीज हुई थी। हालांकि, दोनों फिल्मों की कमाई में बड़ा अंतर है। दोनों ही फिल्मों ने शुरू के तीन दिन बंपर कमाई की थी और 100 करोड़ का आंकड़ा दो दिन में ही तय कर लिया था। बात करें ‘कुली’ की तो 5 दिनों में इसने 206.5 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहींं, ‘वॉर 2’ के 5 दिनों का कलेक्शन 183.5 करोड़ रुपए रहा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: War 2 ने तोड़ा इन 5 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड, लिस्ट में आमिर से अजय तक की फिल्म शामिल

फिल्म कब होगी ओटीटी पर रिलीज?

ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की स्पाई यूनिवर्स फिल्म ‘वॉर 2’ ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है। सिनेमाघरों में फैंस का दिल जीतने के बाद अब ये ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिकॉर्ड बनाने वाली है। खबरों के मुताबिक फिल्म अपनी रिलीज के 8 हफ्ते बाद ओटीटी पर आएगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म अक्टूबर में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Box Office Report: 5वें दिन रात में कितनी बढ़ी War 2 और Coolie की कमाई, जानें Day 5 का कलेक्शन

First published on: Aug 19, 2025 08:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola