Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

विश्व सुंदरी संग इश्क, दर्दनाक हुआ ब्रेकअप, आ गए ‘रोड’ पर … मंत्री की बेटी को बनाया ‘साथिया’

Vivek Oberoi Birthday: बॉलीवुड के फेमस एक्टर जिनके पिता खुद रहे दिग्गज अभिनेता, उन्होंने कंपनी से इंडस्ट्री में रखा काम लेकिन एक विवाद की वजह से आ गए रोड पर आप समझ गए होंगे की हम किसकी बात कर रहे हैं, नहीं समझे तो एक बार हमारी खबर पढ़ लें...

Vivek Oberoi
इमेज क्रेडिट: इंस्टाग्राम

Vivek Oberoi Birthday: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग से धाक जमाने वाले एक्टर जो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह खबरों में छाए रहते हैं। उनके पिता भी अपने जमाने के बेहतरीन एक्टर रह चुके हैं, जो हाल ही में रणबीर कपूर की एनिमल में भी खास रोल में नजर आए थे। जी हां, आपने सही गेस किया हम बात कर रहे हैं विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) की जो अपनी एक्टिंग से साथ अपने लुक की वजह से भी चर्चा में रहे। अभिनेता कभी अपने अफेयर को लेकर न्यूज में रहे तो कभी विवादों को लेकर। आज बेशक वो फिल्मों में कम ही नजर आते हों लेकिन उन्होंने ओटीटी का रुख कर लिया है। अभिनेता का आज बर्थडे है तो इस खास दिन पर उन्हें हमारी ओर से हैप्पी बर्थडे। चलिए उनके बारे में जान लेते हैं कुछ खास बातें…

इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम सुरेश ओबेरॉय है जो हिंदी सिनेमा का जाना पहचाना नाम है। एक्टर का पालन पोषण फिल्मी परिवार में हुआ था, ऐसे में उन्हें भी एक्टिंग का शौक था। अभिनेता ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड डेब्यू किया था जो साल 2002 में आई थी।

उन्होंने अपने फिल्मी करियर में ‘साथिया’, ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’, ‘पीएम नरेंद्र मोदी’, ‘ओमकारा’, ‘मस्ती’, ‘कृश 3’, ‘युवा’, ‘रक्त चरित्र’ जैसी फिल्मों में काम किया था।

यह भी पढ़ें: 37 की बेटी 72 के विलेन पिता को सिखा रही कुछ ऐसा जिसका वीडियो हुआ वायरल, 5 लाख से ज्यादा मिले व्यूज

ऐश्वर्या राय संग इश्क बना मुसीबत

विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के अफेयर के किस्से गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। दोनों ने एक दूसरे संग प्यार का इजहार भी कर दिया था। लेकिन सलमान खान को ये बात कुछ हजम नहीं हुई और उन्होंने विवेक का करियर बर्बाद करने की धमकी दी। एक समय ऐसा आ गया था कि उन्हें इंडस्ट्री में काम ही नहीं मिल रहा था। अभिनेता ने कहा की वो कई साल तक घर में ही बैठे थे। ऐश्वर्या और उनका रिश्ता टूट गया।

मंत्री की बेटी संग की शादी

ऐश्वर्या से प्यार करना शायद विवेक की सबसे बड़ी गलती थी। उन्होंने अपने करियर के पीक पर इश्क के चक्कर में सब कुछ बर्बाद कर दिया। फिर उनकी लाइफ में हुई प्रियंका की एंट्री हुई। प्रियंका किसी फिल्मी बैक ग्राउंड से नहीं आती बल्कि वो मंत्री की बेटी हैं। उनके पिता कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा हैं।

दोनों की शादी 29 अक्टूबर साल 2010 में हुई थी। उनकी शादी बेंगलुरु में हुई, और रिसेप्शन मुंबई में हुआ। उनके रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर राजनीति जगत तक की फेमस हस्तियों ने शिरकत की। अब विवेक दो बच्चों के पिता बन गए हैं।

यह भी पढ़ें:  डीपफेक पोर्न स्कैंडल में फंसी मशहूर स्टार कौन? जो रातोंरात आईं चर्चा में..

First published on: Sep 03, 2024 08:58 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.