'द कश्मीर फाइल्स' से फेम पाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' को लेकर लंबे समय सुर्खियों में बने हुए थे। मगर अब उन्होंने अपनी फिल्म का टाइटल बदल दिया है और नए टाइटल के साथ फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' के नए टाइटल का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का क्या नाम रखा है और यह किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी पढ़ें: Akhanda 2 Teaser X Review: 1.17 मिनट के वीडियो ने खड़े किए रोंगटे, नंदमुरी बालकृष्ण का लुक देख क्या बोली पब्लिक?
विवेक अग्निहोत्री ने बदला फिल्म का नाम
विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बड़ी अनाउंसमेंट:द दिल्ली फाइल्स अब द बंगाल फाइल्स है। जी हां, विवेक ने अब फिल्म का नाम द दिल्ली फाइल्स से द बंगाल फाइल्स कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बंगाल की घटनाओं का ज्यादा जिक्र है और दिल्ली का फिल्म में ज्यादा कोई रोल नहीं है। इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का नाम अब द बंगाल फाइल्स कर दिया है।
12 जून को इस समय आएगा टीजर
विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के नए टाइटल के साथ फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि टीजर इस गुरुवार, 12 जून 2025 को दोपहर 12 बजे आ रहा है। 'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री एक और ऐतिहासिक और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रहे हैं, अब टीजर के साथ मूवी की कहानी इस मुद्दे पर वो साफ हो जाएगा।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.