---विज्ञापन---

Asha Bhosle के निधन पर भावुक हुए विराट-अनुष्का, दोनों ने सिंगर को दी श्रद्धांजलि

Asha Bhosle: मशहूर सिंगर आशा भोसले के निधन ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है. देशभर में उनके जाने का शोक मनाया जा रहा है. फिल्मी दुनिया के सितारें लगातार अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Asha Bhosle: भारतीय सिनेमा की मशहूर गायिका आशा भोसले अब हमारे बीच नहीं रहीं. 12 अप्रैल 2026, को उनका निधन हो गया है. आशा भोसले ने 92वें साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. इससे पहले 11 अप्रैल को अचानक उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से पूरे देश में लोग सिंगर की तबीयत को लेकर काफी परेशान थे.

विराट-अनुष्का ने दी श्रद्धांजलि

हिंदी सिनेमा इस महान गायिका के अचानक चले जाने से हर कोई सदमे में है. फिल्म इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है. मशहूर हस्तियां और फैंस गायिका के लिए अपनी संवेदनाएं भेज रहे हैं. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने भी गायिका के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

---विज्ञापन---

भावुक हुए विराट कोहली

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भोसले की एक तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा, ‘शांति से आराम करें, आशा भोसले जी. आपकी आवाज ने लाखों लोगों के दिलों को छुआ और हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेगी. ओम शांति.’

अनुष्का शर्मा ने कही ये बात

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी सिंगर को याद किया और लिखा, ‘एक ऐसी आवाज जिसने कई पीढ़ियों को परिभाषित किया, आशा जी की विरासत हमेशा हमारे साथ रहेगी. ओम शांति.’

इन सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि

आशा भोसले के अचानक निधन ने हर किसी को झकझोर दिया है. विराट-अनुष्का के साथ ही फिल्म और राजनीती दुनिया से लगातार लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करे रहे हैं. एनटीआर, चिरंजीवी, जैकी श्रॉफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर खान, करण जौहर, संजय दत्त, रजत बेदी, अक्षय कुमार और अनुपम खेर सहित कई अन्य मशहूर हस्तियों ने भी आशा भोसले के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्ति की है.

आशा भोसले ने गायिका के रूप में 8 दशक से ज्यादा काम किया. उन्होंने 20 से अधिक भाषाओं में 12,000 से ज्यादा गाने गाए हैं. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में संगीत इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार का रिकॉर्ड भी उनके नाम है. आज उनके अचानक निधन से हर फैन का दिल टूट गया है.

First published on: Apr 12, 2026 06:37 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.