Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

अमिताभ की ठुकराई मूवी विनोद खन्ना के लिए बन गई संजीवनी, रातों रात बदल गई थी किस्मत

Vinod Khanna Blockbuster Movie: बॉलीवुड के महानायक की रिजेक्ट की गई मूवी विनोद खन्ना के लिए संजीवनी बन गई थी। एक्टर रातों रात इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए थे। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस मूवी की बात कर रहे हैं।

Vinod Khanna Blockbuster Movie: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर फिरोज खान ने कई एक्टर्स को सुपरस्टार बनाया है। उनमें एक नाम विनोद खन्ना का भी है। जी हां रातों रात खन्ना को स्टार बनाने वाले फिरोज खान ही थे। फिरोज खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता। साथ ही एक्टर ने कई फिल्मों का निर्देशन कर दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। फिरोज बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ मूवी बनाना चाहते थे लेकिन अमिताभ ने फिल्म को रिजेक्ट कर दिया। इसके बाद यह फिल्म विनोद खन्ना की झोली में आ गिरी। इस मूवी ने विनोद खन्ना को रातों रात सुपरस्टार बना दिया था।

विनोद खन्ना ने देखे कईं उतार-चढ़ाव

विनोद खन्ना ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। वहीं उनके जीवन में एक समय वह भी था जहां उन्होंने एक्टिंग छोड़ आध्यात्म को चुना। इसके बाद जब उन्होंने अपने फिल्मी करियर में शुरुआत की तो मानों उन्होंने इतिहास ही रच दिया था। विनोद ने अमिताभ की रिजेक्ट की गई मूवी से अपना करियर दोबारा बना लिया था।

यह भी पढ़ें: 300 करोड़ में बनी, कमाए 68 करोड़; इस महाफ्लॉप फिल्म को आधे में ही छोड़ भागे लोग!

1980 में ‘कुर्बानी’ बन गई थी ब्लॉकबस्टर

साल 1980 में फिरोज खान एक मूवी बना रहे थे उसमें वह अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे। वहीं अमिताभ भी इस मूवी को दिल से करना चाहते थे। महानायक ने डायरेक्टर से 6 महीने का समय मांगा था, लेकिन फिरोज मूवी को इतना लेट नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने अमिताभ की जगह विनोद खन्ना को ‘अमर’ के रूप में कास्ट कर लिया। हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘कुर्बानी’। यह मूवी 1980 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में विनोद खन्ना के साथ जीनत अमान, अमजद खान, शक्ति कपूर, अरुणा ईरानी, अमरीश पुरी और कादर खान नजर आए थे।

इतनी की थी कमाई

सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यह फिल्म अपने टाइम की ब्लॉकबस्टर बन गई। साथ ही 1980 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मूवी बन गई थी। इस मूवी के गाने भी बहुत मशहूर हुए थे। 2.5 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 25 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। वहीं अमिताभ बच्चन को आज भी इस फिल्म को न करने का मलाल है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 में दिखेंगी ‘रामायण’ निर्माता की पड़पोती! 4 बार पहले ठुकरा चुकी हैं ऑफर

First published on: Sep 17, 2024 03:54 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.