Vibhu Raghave Passed Away: टीवी के मशहूर एक्टर विभु राघव का कैंसर से निधन हो गया है। टीवी के सितारे इस खबर से सदमे में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर विभु की फोटो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच विभु का आखिरी वीडियो इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें वो कैंसर से जुड़ी अपडेट्स फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसके साथ ही वो फैंस से भी खास अपील करते नजर आए। आइए आपको भी बताते हैं आखिरी पोस्ट में विभु ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: मशहूर टीवी एक्टर की कैंसर ने ले ली जान, जानें कौन थे Vibhu Raghave?
पोस्ट में दी थी हेल्थ अपडेट्स
विभु की जो लास्ट पोस्ट वायरल हो रही है वो 17 अप्रैल की है। इसमें वो कैंसर से जुड़ी अपडेट्स शेयर कर रहे हैं। वीडियो में विभु बोलते हैं, 'दोस्तों आप सबको अपडेट्स देना चाहता हूं कि कैंसर के ट्रीटमेंट में क्या चल रहा है। दिसंबर में मैंने टेस्ट कराया था जिससे पता चला कि कैंसर और ज्यादा बढ़ गया है। इसके बाद जनवरी में हमने नया ट्रीटमेंट शुरू किया था, लेकिन अब पता चला कि उससे कोई असर नहीं पड़ा और कैंसर लगातार और बढ़ता गया।'
फैंस से की थी खास अपील
एक्टर आगे बोलते हैं, 'अब इसके बाद हमने नया ट्रीटमेंट शुरू किया है। मैं आप सबसे अपील करना चाहूंगा कि आप मेरे लिए प्लीज दुआ करें और मैं जल्द ही इससे उभर पाऊं।' इस वायरल वीडियो में विभु काफी वीक लग रहे थे। वहीं उनके फैंस और इंडस्ट्री के फ्रेंड्स ने उनके इस वीडियो कमेंट करते हुए उनका हौसला भी बढ़ाया था।
दोस्तों ने दी अंतिम संस्कार की जानकारी
बता दें उनकी करीबी दोस्त सिंपल कौल ने उनके अंतिम संस्कार की अपडेट्स शेयर की हैं। उन्होंने बताया कि विभु का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे के बाद किया जाएगा। वहीं इसमें उनके करीबी शामिल होंगे। एक्टर के अंतिम संस्कार की ये डिटेल्स उनके दोस्तों ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं।
यह भी पढ़ें: कब और कहां होगा Vibhu Raghave का अंतिम संस्कार? स्टेज 4 कैंसर से हुई एक्टर की मौत
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.