Vetri Duraisamy Passes Away: सिनेमा जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर वेट्री दुरईसामी (Vetri Duraisamy) का निधन हो गया है। डायरेक्टर का सतलुज नदी के किनारे से शव बरामद हुआ है, पिछले 9 दिनों से पुलिस डायरेक्टर की तलाश में जुटी थी। वेट्री दुरईसामी के लापता होने की जानकारी 4 फरवरी को सामने आई थी। अब डायरेक्टर की मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री से जुड़े लोग उनके दुनिया से चले जाने पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने भी निर्देशक की अचानक मौत पर दुख जताया है।
हिमाचल प्रदेश में हुआ हादसा
![](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/e-24-template-1-2024-02-13T185848.296.jpg?w=696)
Vetri Duraisamy
बता दें कि डायरेक्टर वेट्री दुरईसामी (Vetri Duraisamy) अपने दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घूमने गए हुए थे। जहां 4 फरवरी को उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था, उसी हादसे में उनकी जान चली गई है। हादसे के बाद से ही पुलिस डायरेक्टर की तलाश कर रही थी, उनकी मौत के 9 दिन 12 फरवरी को नदी के किनारे उनका शव मिला है। बताया जा रहा है कि उनका जो दोस्त कार चला रहा था, अचानक उसके सीने में दर्द की वजह से कार का कंट्रोल खो बैठा था। तभी कार सीधे नदी में जा गिरी थी।
कमल हासन ने जताया दुख
சென்னையின் முன்னாள் மேயர், நண்பர் சைதை துரைசாமி அவர்களின் மகன் வெற்றி துரைசாமியின் மறைவுச் செய்தி மிகுந்த துயரத்துக்கு உள்ளாக்குகிறது.
வாழத் தொடங்கும் வயதில் கம்பீரமாகத் தன் பணிகளைச் செய்துவந்த இளைஞர் இப்படியொரு விபத்தில் இறுதியை அடைந்தது எண்ணத் தாளாத துக்கம்.
மகனை இழந்து…
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) February 13, 2024
कमल हासन ने डायरेक्टर की मौत पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर करते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘चेन्नई के पूर्व मेयर और मित्र सैथाई दुरईसामी के बेटे वेट्री दुरईसामी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ है। यह एक अकल्पनीय दुःख है कि एक युवा जो छोटी सी उम्र में सम्मान के साथ अपना काम कर रहा था, उसकी ऐसी दुर्घटना में मृत्यु हो गई। मैं उस पिता को सांत्वना देता हूं जो भारी मन से अपने बेटे को खोने का दुख झेल रहा है।’ उन्हें जल्द ही इससे उबर जाना चाहिए।’
सैथाई दुरईसामी के बेटे थे डायरेक्टर
![Ajith and Vetri Duraisamy](https://e24bollywood.com/wp-content/uploads/2024/02/e-24-template-1-2024-02-13T190559.518.jpg?w=696)
Ajith and Vetri Duraisamy
बता दें कि साउथ सिनेमा के डायरेक्टर वेट्री दुरईसामी (Vetri Duraisamy) का राजनीति से भी कनेक्शन है। वो चेन्नई के पूर्व मेयर और मित्र सैथाई दुरईसामी के बेटे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वेट्री दुरईसामी ने साल 2021 में एंड्रावथु ओरु नाल नाम की एक फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इस फिल्म में तमिल अभिनेता विदार्थ और मलयाली अभिनेत्री राम्या नमबीशन लीड रोल में नजर आए थे। उनकी डेब्यू फिल्म ने कई इंटरनेशनल अवॉर्ड जीते थे। इतना ही नहीं वो साउथ के सुपरस्टार कहलाने वाले अजित कुमार के काफी क्लोज फ्रेंड हैं।