Uorfi Javed: उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन के लिए मशहूर हैं। उनकी सारी फैशन सेंस कपड़ों में दिखाई देती है। वहीं उर्फी के स्टाइल के चर्चे चारों तरफ फैले हुए हैं। एक्ट्रेस को कभी लेदर बैग की ड्रेस पहने तो कभी मैजिकल ड्रेस पहने देखा जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी अलग ड्रेस से पैपराजी को भी शॉक्ड कर दिया। पैपराजी के सामने पोज देते समय जब शख्स ने उनकी ड्रेस खींची तो चमत्कार देखने को मिला। एक्ट्रेस ने महज 20 सेकंड में 4 ड्रेस बदलीं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?
पलक झपकते ही चेंज हुई ड्रेस
उर्फी ने हाल ही में अपनी मैजिकल ड्रेस से सबको चौंका दिया है। एक्ट्रेस 20 सेकंड में 4 आउटफिट्स में नजर आईं। उर्फी अपनी अतरंगी ड्रेस पहनने के बाद अक्सर पैपराजी को पोज देते हुए नजर आती हैं। हर बार की तरह इस बार भी एक्ट्रेस ने जब पोज दिया तो ड्रेस पलक झपकते ही चेंज हो गई। पोज देते समय एक शख्स ने उर्फी की ड्रेस पीछे से खींची और ड्रेस बदल गई। ये ड्रेस एक-दो बार नहीं बल्कि चार बार बदलती दिखाई दी। उर्फी का ये मैजिक देख फैंस भी हैरान रह गए।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: विवियन से चाहत तक, क्या है कंटेस्टेंट्स की Real Age? उम्र जान लगेगा झटका
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक्ट्रेस का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूजर्स उर्फी की इस मैजिकल ड्रेस की वीडियो पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'उर्फी की नकल कोई नहीं कर सकता।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उर्फी का माइंडसेट अलग लेवल का है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उर्फी काफी टैलेंटेड है, लेकिन कभी-कभी क्रिंज हरकतें कर देती हैं।'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.