Unnati Tomar and Digvijay Rathee: 'बिग बॉस 18' फेम दिग्विजय राठी और एक्स गर्लफ्रेंड उन्नति तोमर के बीच कोल्ड वॉर देखने को मिली। मामला तब गरमाया जब उन्नति ने दिग्विजय पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उनका नंबर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वहीं इससे पहले दिग्विजय ने भी उन्नति पर धोखा देने के आरोप लगाए थे। वहीं जब उन्नति ने नंबर लीक कर दिया तो दिग्विजय ने इस विवाद पर चुप रहना ज्यादा सही समझा है। चलिए आपको भी बताते हैं आखिर उन्नति तोमर कौन हैं?
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: Chhaava के सामने Mere Husband Ki Biwi की निकली हवा, जानें अब तक की कमाई
इंस्टा लाइव में लगाए आरोप
उन्नति ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में रोते हुए दिग्विजय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्नति ने कहा, 'दिग्विजय ने उन्हें चीट किया है। जब मैं अपने एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य से बात करती थी तो वो मेरे ऊपर दबाव बनाता था कि मैं बात करना बंद कर दूं। वो अक्सर मुझ पर कंट्रोल पाने की कोशिश करता रहा है और खुद कितनी लड़कियों के साथ सो चुका है। वो अब बोल रहा है कि मैंने उसे धोखा दिया जबकि उसने मुझे धोखा दिया है।' वहीं मामला तब ज्यादा गरमा गया जब उन्नति ने दिग्विजय का नंबर तक लीक कर दिया। हालांकि उन्नति ने इस पर सफाई भी दी और कहा कि वो एक गलती थी।
कौन हैं उन्नति?
बता दें उन्नति 'स्पिल्ट्सविला 15' की कंटेस्टेंट रह चुकी हैं। दोनों की मुलाकात इसी शो में हुई थी। शो के दौरान दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी। इसके बाद जब वो शो से बाहर आए तो उनकी साथ में कई वीडियोज और फोटोज भी काफी वायरल हुए थे। हालांकि दोनों ने कभी ये कंफर्म नहीं किया था कि वो रिलेशनशिप में हैं। वहीं जब दिग्विजय बिग बॉस 18 में थे तो उन्नति ने ऑफिशियली दिग्विजय के साथ अपने रिश्ते को खत्म करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि वो शो में दिग्विजय को सपोर्ट नहीं करेंगी।
सलमान खान ने किया था सवाल
वहीं दोनों का रिश्ता तब भी सुर्खियों में आया था जब बिग बॉस के सेट पर सलमान खान ने उनसे उनके रिलेशनशिप स्टेट्स के बारे में पूछा था। दिग्विजय ने उस दौरान कहा था कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। दिग्विजय ने बताया था कि शो में आने से पहले उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप कर लिया था।
यह भी पढ़ें: Govinda-Sunita Divorce के संकेत देते हैं गोविंदा की पत्नी के 5 ताजा बयान! सब हैरान
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.