Twinkle Khanna-Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही अब फिल्मी दुनिया से दूर है। मगर अभिनेत्री अक्सर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ट्विंकल अक्सर अपने फैंस के साथ अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। ट्विंकल इन दिनों अपनी फैमिली के साथ वेकेशन मना रही हैं।
ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया फनी वीडियो (Twinkle Khanna-Akshay Kumar)
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अपने परिवार के साथ इन दिनों मालदीव में एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर ट्विंकल खन्ना ने एक बेहद फनी वीडियो शेयर किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके साथ ही यूजर्स इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ट्विंकल खन्ना के इस वीडियो में आखिर ऐसा क्या है।
खंबे से टक्कराईं ट्विंकल, अक्षय नहीं रोक पाए हंसी
वीडियो में ट्विंकल तीन पहिए वाली साइकिल चलाती दिख रही हैं। अचानक उनका बैलेंस बिगड़ जाता है और इसके बाद वो खंबे से टकरा जाती हैं। जैसे ही वो टक्कराती हैं उन्हें देखकर अक्षय (Twinkle Khanna-Akshay Kumar) अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं और जोर-जोर से हंसने लगते हैं। मगर वीडियो में खिलाड़ी कुमार नजर नहीं आ रहे हैं केवल उनकी हंसी सुनाई दे रही हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो पर फैंस जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ” अक्षय कुमार सर के तो मजे हैं।” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, ”यह काफी मजेदार था।” ऐसे ही कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Shura khan की वजह से Arbaaz ने Malaika Arora को किया अनफॉलो! वायरल पोस्ट बना सबूत
इन फिल्मों नजर आएंगे खिलाड़ी कुमार
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार आखिरी बार फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इसके अलावा खिलाड़ी कुमार ‘बड़े मियां छोटे मियां’, ‘स्काई फोर्स’, ‘वेलकम 3’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, एक्टर ‘सोरारई पोटरु’ के हिंदी रीमेक में काम करते दिखाई देंगे।