Friday, 20 September, 2024

---विज्ञापन---

छोटे पर्दे से गायब हैं टीवी के ये 5 चहेते स्टार्स, कभी करते थे इंडस्ट्री पर राज

TV Stars Who Disappeared:छोटे पर्दे के कई ऐसे टीवी स्टार्स हैं, जो कभी एक रोल से ही फेमस हो गए थे। मगर आज वो टेलीविजन से गायब हैं और इस लिस्ट में रजत टोकस से लेकर सुरभि ज्योति का नाम भी शुमार है।

TV Stars Who Disappeared karan ayesha rajat surbhi

TV Stars Who Disappeared: फिल्मों ही नहीं बल्कि टीवी सीरियल करने वाले भी कई पॉपुलर स्टार्स लंबे समय से इंडस्ट्री से गायब हैं। कम ही ऐसे सितारे होते हैं, जो एक ही सीरियल से रातोंरात स्टार बन जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने एक ही सीरियल से जमकर शोहरत हासिल की। इतना ही नहीं वो घर-घर में लोगों के पसंदीदा एक्टर्स भी बन गए। मगर आज यही स्टार्स छोटे पर्दे से गायब है और कुछ तो गुमनामी में ही जी रहे हैं, जिन्हें फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब हैं। ऐसे 5 टीवी स्टार्स के नाम और उनकी पहचान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

रजत टोकस

पृथ्वीराज चौहान, जोधा अकबर, नागिन जैसे हिट शोज में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर रजत टोकस किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मगर लंबे समय से रजत टीवी सीरियल्स से दूर हैं और उनके फैंस उन्हें नई शो में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

सुरभि ज्योति

करण सिंह ग्रोवर स्टारर ‘कुबूल है’ से फेम पाने वाली एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने इस सीरियल से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस सीरियल में सुरभि को जोया के रोल में लोगों ने बहुत सराहा किया था, इसके बाद वो एकता कपूर के शो नागिन सीजन 3 में लीड रोल में दिखी थीं। हालांकि उसके बाद से सुरभि के फैंस उनको फिर से टीवी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं,लेकिन सुरभि के किसी को लेकर कोई नया अपडेट काफी टाइम से सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: ‘पैसे कमाने यहां आओ और…’ लंदन से भारत आते ही ट्रोल हुईं अनुष्का शर्मा, यूजर्स ने लगाई क्लास

करण पटेल 

कसौटी जिंदगी की 2, कस्तूरी, कहानी घर घर की, कसम से और ये है मोहब्बतें जैसे सीरियल में काम कर चुके एक्टर करण पटेल (TV Stars Who Disappeared) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। करण पटेल को आखिरी बार लोगों ने ये है मोहब्बतें में रमन भल्ला के रोल में देखा था। इस रोल में करण ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली थी। मगर उसके बाद से वो किसी भी शो में नजर नहीं आए हैं और फैंस उनके कमबैक का इंतजार कर रहे हैं।

आयशा सिंह

इस लिस्ट में सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्टारर आयशा सिंह का नाम भी शुमार है, जिन्होंने अपने पहले ही सीरियल से घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा जैसे स्टार्स के बीच आयशा की एक्टिंग को लोगों ने ज्यादा पसंद किया। साई के रोल में जैसे आयशा सिंह ने खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। मगर इस सीरियल के बाद से आयशा के फैंस को उनके नए शो को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन एक्ट्रेस ने कोई नया अपडेट शेयर नहीं किया है।

करण सिंह ग्रोवर 

करण सिंह ग्रोवर एक जबरदस्त एक्टर हैं और इस बात में कोई शक नहीं है। भले ही उनका बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा है, मगर टेलीविजन की दुनिया में आज भी लोग उनके कमबैक का पलके बिछाएं इंतजार कर रहे हैं। करण सिंह ग्रोवर का नाम आते ही सबसे पहले लोगों के दिमाग में डॉक्टर अरमान मलिक का नाम आता है, जिसे किरदार में उन्होंने सीरियल दिल मिल गए में लोगों को अपना दीवाना बना दिया था। इसके अलावा उन्हें सीरियल ‘कुबूल है’ में भी असद खान के रोल में लोगों का बहुत प्यार मिला था।

यह भी पढ़ें: एक ही फिल्म से चमकी प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण-युविका चौधरी की किस्मत, क्या आप जानते हैं नाम?

 

First published on: Sep 04, 2024 07:31 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.