Tuesday, 15 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

34 साल का एक्टर बना बिजनेसमैन, TV इंडस्ट्री से किया किनारा? फ्यूचर के लिए उठाया बड़ा कदम!

टीवी के फेमस एक्टर अली गोनी कई शोज में दिखे हैं, लेकिन पिछले काफी वक्त से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना रखी है। चलिए जानते हैं कि आखिर अली गोनी ने ऐसा क्यों किया है और इसके पीछे की वजह क्या है।

Edited By : Priyanka | Updated: Mar 31, 2025 20:01
Share :

छोटे पर्दे से कई स्टार्स ने दूरी बना ली है और अब इस लिस्ट में टीवी के एक और हैंडसम मुंडे का नाम शामिल हो गया है। ये हैं मोहब्बते से टीवी की दुनिया में छाने वाले एक्टर अली गोनी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में शॉकिंग खुलासा किया है। अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अली गोनी बिग बॉस का भी रह चुके हैं और अब उन्होंने शोबिज से दूरी बना ली है। एक्टर ने रिवील किया है कि वो अब अपने बिजनेस पर फोकस क रहे हैं और इस समय उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने नए बिजनेस पर है। अली गोनी ने अपने बिजनेस की शुरुआत 1 साल पहले की है, जिसे अब वो बढ़ाने में लगे हैं, ताकि वो इसे इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचा सके।

क्या शोबिज छोड़ेंगे अली गोनी?

अगर आप सोच रहे हैं कि अली गोनी बिजनेस में हाथ आजमाने के लिए टीवी से हमेशा के लिए किनारा कर लेंगे। तो आपको बता दें कि अली गोनी ने साफ कर दिया है कि वो एक्टिंग नहीं छोड़ रहे हैं और अगर उनको कोई अच्छा रोल ऑफर होता है। या उनको लगता है कि उनको कोई शो करना चाहिए, उसमें पार्ट लेना चाहिए, तो वो उसे करेंगे। अली ने इस दौरान यह भी बताया है कि उन्होंने आखिर अचानक से बिजनेस की शुरुआत क्यों की है, इस पर उन्होंने कहा कि वो भविष्य में किसी के मोहताज नहीं बनना चाहते हैं, इसलिए वो अपने फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए बिजनेस कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhoot Bangla से The Bhootnii तक, 2025 में डराने आ रहीं ये 5 हॉरर फिल्में

First published on: Mar 31, 2025 08:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola