टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी सुर्खियों में आ गए हैं। बीते दिन सीजफायर तोड़ने पर एक्टर का पाकिस्तान पर गुस्सा फूटा था। उन्होंने पाकिस्तानियों के खिलाफ पोस्ट जारी कर उनको ट्रोल किया था। एक्टर ने कहा था कि पाकिस्तान को उर्दू में लिखकर देना चाहिए था क्योंकि उन्हें अंग्रेजी समझ नहीं आई। वहीं इस पर उन्हें कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया, एक्टर ने अब उन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी बोलती बंद कर दी है। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Bhuvan Bam की देशभक्ति ने जीता दिल, यूट्यूबर ने पाकिस्तानी फैन को दिया करारा जवाब
क्या बोले अली?
अली ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने लिखा कि जो लोग मुझे ट्रोल कर रहे हैं वो करते रहें क्योंकि मुझे उनसे फर्क नहीं पड़ता। मैं भी अपने राज्य, परिवार और देश के लिए शांति चाहता हूं। वहीं ये मेरी राय है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
क्यों हुए थे ट्रोल?
दरअसल बीते दिनों पाकिस्तान और भारत के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ था। इसके बाद भी पाकिस्तान बाज नहीं आया और सीजफायर का उल्लंघन कर दिया। जिसके बाद भारत के लोगों ने काफी नाराजगी जताई थी। इसी बीच अली गोनी ने भी एक्स पर पाकिस्तान के खिलाफ ट्वीट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि उन लोगों को उर्दू में लिखो क्योंकि उनकी अनपढ़ आर्मी को इंग्लिश नहीं आती। इसके बाद अली को ट्रोल किया गया था।
ऑपरेशन सिंदूर का किया था सपोर्ट
बता दें भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया। इसके बाद जहां पाकिस्तानी कलाकारों ने इसे कायरता कहा था तो वहीं दूसरी ओर भारतीयों ने इस पर गर्व जताया था। वहीं पाकिस्तानी कलाकारों को उनके बयान के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया गया था। पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय कलाकारों ने भी खूब खरी-खरी सुनाई थी।
यह भी पढ़ें: Raid 2 ने इन 5 मूवीज को छोड़ा पीछे? जानें अब तक बॉक्स ऑफिस पर कितने छापे नोट?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.