Top 10 Tv Actors: छोटे पर्दे के स्टार्स पूरे हफ्ते अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाने की कोशिश करते रहते हैं। हर हफ्ते टीवी इंडस्ट्री के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट आती है और अब 18वें हफ्ते की लिस्ट सामने आ चुकी है। टीवी की हसीनाओं पर एक हीरो भारी पड़ता दिख रहा है, जिसने टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में बड़ा बदलाव ला दिया है। आइए जानते हैं कि इस हफ्ते नंबर 1 पर कौन है और किसने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है।
यह भी पढ़ें: Bhul Chook Maaf की थिएटर रिलीज हुई कैंसिल, अब इस OTT पर दस्तक देगी फिल्म
नंबर 1 बनी ये एक्ट्रेस
पिछले कई हफ्तों से नंबर 1 पायदान पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम समृद्धि शुक्ला बनी हुई हैं। इस हफ्ते भी समृद्धि शुक्ला ने ही बाजी मारी है। समृद्धि शुक्ला को अभिरा के रोल में जनता का दिल खोलकर प्यार मिल रहा है और उनकी खूबसूरती के साथ-साथ एक्टिंग ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह भी बना ली है, जो कभी रूपाली गांगुली की हुआ करती थी।
नंबर 2 पर आया ये 'शहजादा'
समृद्धि शुक्ला के बाद दूसरे नंबर पर उनके ऑनस्क्रीन पति एक्टर रोहित पुरोहित आ गए हैं। इस हफ्ते अनुपमा फेम रूपाली गांगुली को पीछे करके रोहित टॉप 10 एक्टर्स की रेस में दूसरे नंबर पर आ गए हैं और उनको अरमान के किरदार में जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है।
https://www.instagram.com/rohitpurohit08/p/DI6CT_2i3V2/?img_index=1
टॉप 5 में कौन-कौन?
अनुपमा बनकर जनता के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इस हफ्ते तीसरे नंबर पर हैं। अनुपमा की कहानी में बदलाव के साथ-साथ रूपाली गांगुली की पॉपुलैरिटी भी पहले के मुकाबले अब कम हो गई है। चौथे नंबर पर एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने अपनी जगह बनाई है और पांचवे पायदान पर श्रद्धा आर्या हैं, जिन्होंने हाल ही में कुंडली भाग्य में दोबारा एंट्री मारी है।
आखिरी 5 बने ये टीवी एक्टर्स
गुम है किसी के प्यार में फेम एक्टर परम सिंह इस बार 6वें नंबर पर आए हैं और उनके बाद 7वें पायदान पर लाफ्टरशेफ सीजन 2 की रुबीना दिलैक हैं। इनके बाद गुम है किसी के प्यार में एक्ट्रेस वैभवी हनकारे हैं, जो आठवीं पॉजिशन पर हैं और नौंवे नंबर पर सृति झा और दसवें नंबर पर सीआईडी 2 के नए ACP बने पार्थ समथान हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पिकू’ के 10 साल पूरे होने पर क्या बोले शूजित सरकार, दीपिका और इरफान की फिल्म क्यों है खास?
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.