Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

हिना खान से विवियन डीसेना तक, टॉप 10 फीमेल-मेल टीवी एक्टर्स की लिस्ट में कौन-कौन?

Top 10 Male-Female Actors List: टीवी की टॉप 10 मेल-फिमेल एक्टर्स की लिस्ट सामने आ गई है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं?

---विज्ञापन---

Top 10 Male-Female Actors List: टीवी के मशहूर सितारे ऑडियंस के दिल पर राज करते हैं। ये आर्टिस्ट घर-घर में मशहूर हैं। जनवरी 2025 से मार्च 2025 के टॉप 10 फीमेल और मेल टीवी एक्टर्स की लिस्ट सामने आ गई है। इसमें हिना खान से लेकर विवियन डीसेना तक शामिल हैं। अब आप भी ये जानने के लिए एक्साइटेड होंगे कि पहले नंबर पर और आखिरी नंबर पर कौन-कौन शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर आपके फेवरेट स्टार ने कौनसे नंबर की पोजीशन हासिल की है?

यह भी पढ़ें: Exclusive: कपिल शर्मा संग काम करेगी कपूर खानदान की ये लाडली, कॉमेडियन ने इंटरव्यू में किया रिवील

---विज्ञापन---

टॉप 10 मेल लिस्ट

मेल एक्टर की लिस्ट की बात करें तो टॉप 10 की लिस्ट में पहले नंबर पर विवियन डीसेना हैं। विवियन ने बिग बॉस 18 की वजह से लाइमलाइट बटोरी हैं। वहीं दूसरे नंबर पर करणवीर मेहरा, तीसरे नंबर पर अविनाश मिश्रा, चौथे नंबर पर करण कुंद्रा, पांचवें नंबर पर हर्षद चोपड़ा, छठे नंबर पर शहीर शेख, सातवें नंबर पर मोहसिन खान, आठवें नंबर पर अदनान खान, नौवें नंबर पर अंकित गुप्ता और दसवें नंबर पर गौरव खन्ना ने पोजीशन हासिल की है।

---विज्ञापन---

टॉप 10 फिमेल लिस्ट

वहीं दूसरी ओर फीमेल एक्टर की लिस्ट की बात करें तो पहले नंबर पर हिना खान बनी हुई हैं। दूसरे नंबर पर चुम दरांग, तीसरे नंबर पर जेनिफर विंगेट, चौथे नंबर पर प्रियंका चाहर चौधरी, पांचवें नंबर पर शिवांगी जोशी, छठे नंबर पर तेजस्वी प्रकाश, सातवें नंबर पर रुबीना दिलैक, आठवें नंबर पर प्रणाली राठौड़, नौवें नंबर पर सुंबुल तौकीर खान और दसवें नंबर पर भाविका शर्मा ने पोजीशन हासिल की है।

क्यों लाइमलाइट में रहीं हिना?

फिमेल एक्टर की लिस्ट में पहले नंबर की एक्ट्रेस के बारे में बात करें तो हिना खान कैंसर की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में रोजलिन खान ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि हिना अपने कैंसर का गलत फायदा उठा रही हैं। वहीं हिना ने भी इस पर पलटवार किया था। इसके चलते वो लाइमलाइट में रहीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: कौन हैं सिंगर Shannon? जो दिलजीत और एपी ढिल्लों के बाद Coachella 2025 में करेंगी परफॉर्म

First published on: Apr 13, 2025 06:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola