Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

बेटी तिशा कुमार को मुखाग्नि देने के बाद मां-बाप का हाल-बेहाल, होश गंवा बैठे एक्टर कृष्ण कुमार

Tishaa Kumar Funeral: इकलौती औलाद के दुनिया से चले जाने से मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बेटी तिशा  को अंतिम विदाई देते हुए पिता कृष्ण कुमार और मां तान्या सिंह का हाल-बेहाल है। किसी भी मां-बाप के लिए उनकी औलाद की मौत उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है, जिससे एक्टर कृष्ण कुमार और उनकी बीवी गुजर रहे हैं।

Tishaa Kumar Funeral

Tishaa Kumar Funeral: ‘अच्छा सिला दिया तुने मेरे प्यार का यार ने ही लूट लिया घर यार का’ यह गाना बॉलीवुड फिल्मों का सबसे चर्चित सॉन्ग है और इस गाने में नजर आने वाले एक्टर का नाम कृष्ण कुमार हैं। कृष्ण कुमार की इकलौती बेटी तिशा कुमार का 20 साल की उम्र में निधन हो गया है। तिशा कैंसर की जंग हार गई हैं और उनके निधन के चार दिन बाद आज उनका मुंबई में अंतिम संस्कार किया गया। इकलौती औलाद के दुनिया से चले जाने से मां-बाप पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बेटी तिशा  को अंतिम विदाई देते हुए पिता कृष्ण कुमार और मां तान्या सिंह का हाल-बेहाल है। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो सामने आए हैं, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गई हैं।

बेटी के गम में टूटे एक्टर

किसी भी मां-बाप के लिए उनकी औलाद की मौत उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा दुख है, जिससे एक्टर कृष्ण कुमार और उनकी बीवी गुजर रहे हैं। 20 साल की बेटी तिशा (Tishaa Kumar Funeral) की मौत से एक्टर पूरी तरह से टूट गए हैं और अंतिम संस्कार से उनका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि कैसे एक्टर अपने होश में नहीं है और दो लोग उन्हें सहारा देकर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर की जवान बेटी बारिश के दौरान हुआ अंतिम संस्कार, आंखों में आंसू लिए सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

मां का हाल हुआ बेहाल

अपनी जवान बेटी को खोने के बाद रो-रोकर कृष्ण कुमार की वाइफ तान्या सिंह का हाल बेहाल है। सोशल मीडिया पर तिशा के अंतिम संस्कार (Tishaa Kumar Funeral) से निकलते हुए उनकी मां का एक क्लिप सामने आया है, जिसमें बिखरे बाल और एक महिला का हाथ थामे हुए उन्हें चलते देखा जा सकता है। तिशा को कैंसर था और उसकी वजह से ही कम उम्र में ही उनका निधन हो गया है। तिशा की मौत से उनके परिवार को गहरा सदमा लगा है।

जर्मनी से लाया गया पार्थिव शरीर

तिशा कुमार का पार्थिव शरीर जर्मनी से इंडिया लाया गया है और इस वजह से मौत के चार दिन बाद एक्टर की बेटी का अंतिम संस्कार किया गया। टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन तिशा कुमार को आखिरी विदाई देने के लिए बॉलीवुड जगत के तमाम सितारें पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें: Tishaa Kumar Funeral: अंतिम संस्कार से हंसते हुए बाहर निकला ये एक्टर, यूजर बोला- शादी में आए हो क्या?

 

First published on: Jul 22, 2024 04:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.