Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thamma ने तीसरे दिन कमाए इतने करोड़, जाने कैसा रहा Ek Deewane Ki Deewaniyat का कलेक्शन

Thamma vs. Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Callecation: आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की 'Thamma' और हर्षवर्शन राणे की 'Ek Deewane Ki Deewaniyat' बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही हैं.

---विज्ञापन---

Thamma vs. Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Callecation
'Thamma' की कमाई

Thamma vs. Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना-रश्मिका मंदाना की ‘Thamma’ और हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ को सिनेमाघरों में आए हुए 3 दिन हो गए हैं. जहां बॉक्स ऑफिस पर ‘Thamma’ की कमाई का ग्राफ बढ़ते जा रहा है. वहीं, ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ भी अपनी जगह बनाए हुए है. पिछले 3 दिनों से दोनों ही फिल्मों ने सिनेमाघरों में अपना कब्जा जमा रखा है. चलिए जानते हैं कि आयुष्मान-रश्मिका की ‘Thamma’ और हर्षवर्धन राणे की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने अब तक कितने करोड़ रुपये छापे…

‘Thamma’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘Thamma’ ने तीसरे दिन 12.50 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 55.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, तीसरे दिन इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल 19.38% रही. जिसमें मॉर्निंग शो में 7.52%, आफ्टरनून शो में 19.35%, इवनिंग शो में 25.52%, और नाइट शो में 25.14% रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia की प्राइवेट चैट हुई लीक! एक्स गर्लफ्रेंड ने शादी और बच्चों को लेकर लगाए इल्जाम

‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ का केलक्शन

वहीं दूसरी तरफ, हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने तीसरे दिन 6 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ मूवी ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 22.75 करोड़ का व्यापार किया है. वहीं, इसकी कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 25.14% रही. जिसमें मॉर्निंग शो में 9.99%, आफ्टरनून शो में 27.71%, इवनिंग शो में 30.89%, और नाइट शो में 31.98% रही.

---विज्ञापन---

दोनों फिल्मों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इन दोनों फिल्मों के अगर वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आयुष्मान और रश्मिका की ‘Thamma’ ने इन 3 दिनों में 69.5 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. वहीं, हर्षवर्शन राणे और सोनम बाजवा की ‘Ek Deewane Ki Deewaniyat’ ने 28 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई की है.

First published on: Oct 24, 2025 07:16 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola