Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Thamma ने 7 दिन में तोड़े 7 फिल्मों के रिकॉर्ड, लिस्ट में हॉलीवुड हिट मूवी शामिल, जानें कहा तक पहुंची कमाई

Thamma Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'Thamma' ने 7 दिन में 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

---विज्ञापन---

Thamma Box Office Colllection Day 8
'थामा' ने 8 वें दिन कमाए इतने करोड़

Thamma Box Office Collection Day 7: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Thamma’ को रिलीज हुए आज 7 दिन पूरे हो गए हैं. फिल्म ने पहले हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. हालांकि, 7वें दिन फिल्म की कमाई में काफी गिरावट देखी गई है. लेकिन इसके बाद भी इसने कई हिट मूवीज के रिकॉर्ड तोड़े हैं. चलिए जानते हैं कि अब तक ‘Thamma’ ने कितने करोड़ की कमाई की है? इसके साथ ही ये भी जानेंगे कि फिल्म ने कौन-सी 7 मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है.

‘Thamma’ की टोटल कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Thamma’ ने 7वें दिन 4.25 करोड़ की कमाई की. यह फिल्म का अब तक का सबसे कम कलेक्शन है. इसी के साथ ‘Thamma’ ने भारत में अब तक कुल 95.55 करोड़ का व्यापार किया है. वहीं, इसकी कुल ऑक्यूपेंसी 11.27% रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 6.88%, आफ़्टरनून शो में 11.01%, इवनिंग शो में 12.29%, और नाइट शो में 14.88% रहा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: इसी महीने OTT पर रिलीज होगी Kantara Chapter 1, जानें कब और कहां देखें फिल्म

‘Thamma’ ने तोड़ा इन 7 फिल्मों का रिकॉर्ड

आयुष्मान और रश्मिका की ‘Thamma’ ने इसी कमाई के साथ 7 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है. इसमें तेजा सज्जा की ‘Mirai,’ अक्षय कुमार की ‘Kesari Chapter 2,’ राज बी शेट्टी की ‘Su From So,’ धनुष-नागार्जुन अक्कीनेनी की ‘Kuberaa,’ सनी देओल की ‘Jaat,’ पवन कल्याण की ‘Hari Hara Veera Mallu,’ और हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘The Conjuring: Last Rites’ शामिल है.

---विज्ञापन---

इन 7 फिल्मों से आगे निकली ‘Thamma’

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘Thamma’ ने जहां इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 95.55 करोड़ की कमाई की है. वहीं, ‘Mirai’ ने 94.86 करोड़, ‘Kesari Chapter 2’ ने 92.74 करोड़, ‘Su From So’ ने 92.33 करोड़, ‘Kuberaa’ ने 90.9 करोड़, ‘Jaat’ ने 88.72 करोड़, ‘Hari Hara Veera Mallu’ ने 87.25 करोड़ और ‘The Conjuring: Last Rites’ ने 83.4 करोड़ की कमाई की है.

‘Thamma’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

वहीं, अगर फिल्म ‘Thamma’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने वहां भी काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. Sacnilk.com पर सामने आए आंकड़ों के अनुसार, ‘Thamma’ ने वर्ल्डवाइड 129.5 कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 28, 2025 11:11 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola