Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट, चौथे दिन कितनी रही कमाई
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड
TBMAUJ Box Office Collection Day 4: फरवरी का महीना हो और प्यार की बात न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। वेलेंटाइन वीक में ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ (Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya) ने सिनेमाघरों में एंट्री मारी है। फिल्म की कहानी एक अनोखी लव स्टोरी पर बेस्ड है जो फैंस को पसंद तो आ रही है, लेकिन मंडे टेस्ट में मूवी कुछ खास अंक न ला सकी। 9 फरवरी को रिलीज हुई मूवी का अब लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने चौथे दिन कितना कलेक्शन किया है।
ते बातों में ऐसा उलझा जिया का लेटेस्ट कलेक्शन (TBMAUJ Box Office Collection Day 4)
शाहिद कपूर और कृति सेनन की लव स्टोरी एक अलग तरह की लव स्टोरी है। लंबे समय बाद ऐसी प्यार की अनोखी कहानी बड़े पर्दे पर देखने को मिली है। शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने फैंस को एंटरटेन भी किया है, लेकिन कमाई के मामले में ये वो कमाल न दिखा सकी जिसकी उम्मीद थी। मंडे टेस्ट में फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.7 करोड़ का बिजनेस किया था। वहीं अब लेटेस्ट कलेक्शन भी सामने आ गया है, 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फ्री का भी नहीं मिला फायदा
शाहिद कपूर की मूवी को लेकर कहा जा रहा था कि ये अच्छा कलेक्शन करेगी। हालांकि फिल्म कुछ खास न कर सकी ऐसे में बाई वन गेट वन की स्कीम भी चलाई गई, जो मंडे के लिए थी। हालांकि फ्री स्कीम भी फिल्म को नहीं बचा सकी और बुरी तरह से औंधे मुंह गिरी। अब देखना है कि आने वाले समय में भी ऐसा ही हाल रहता है या कुछ उछाल आता है। अगर कमाई ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो जल्दी ही ये ठंडे बस्ते में चली गई है।
यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती को लेकर आई बड़ी खबर
कैसी है फिल्म की कहानी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया की कहानी की बात करें तो ये एक ऐसे लड़के की कहानी है जो एक लड़की के प्यार में पड़ जाता है। वो लड़की कोई और नहीं बल्कि एक रोबोट होती है। पूरी मूवी में दिल जुड़ने से लेकर दिल टूटने तक की ऐसी कहानी दिखाई गई है जो कभी आंखों में आंसू ला देती है तो कभी चेहरे पर मुस्कान। फिल्म में शाहिद ने एक साइंटिस्ट का रोल प्ले किया है तो दूसरी तरफ कृति ने एक रोबोट का रोल किया है।
फिल्म की स्टारकास्ट (TBMAUJ Box Office Collection Day 4)
बात फिल्म की स्टारकास्ट की करें तो इसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में नजर आए हैं। तो वहीं धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया की एक्टिंग ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। लव और इमोशन से भरी इस कहानी को फैंस ने बहुत पसंद किया है।
यह भी पढ़ें: 4 शादियां, 2 अफेयर, फिर भी तन्हा रहा हीरो
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world
on News24. Follow News24 and Download our - News24
Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google
News.