Friday, 18 October, 2024

---विज्ञापन---

मलाइका-अर्जुन के बाद एक और पावर कपल का हुआ ब्रेकअप? अंबानी के फंक्शन से मिला हिंट

Star Couple Breakup Rumor: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरों के बीच एक और स्टार कपल अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में आ गया है। अंबानी के फंक्शन में इस बात का सबूत मिला है।

Star Couple Breakup Rumor: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर को लेकर पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। बीती रात फैशन शो के दौरान भी दोनों स्टार्स एक-दूसरे को फुली इग्नोर करते हुए दिखाई दिए। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि मलाइका और अर्जुन अलग हो चुके हैं। खैर इन दोनों के बीच एक और स्टार कपल के अलग होने की चर्चा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ये कपल कोई और नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा हैं। पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिसेप्शन पार्टी में दोनों को अलग-अलग देखा गया था। इसके बाद से कयासों का बाजार गर्म है। कहा जा रहा है कि तमन्ना और विजय ने अपनी राहें अलग-अलग कर ली हैं।

अंबानी के फंक्शन में दिखे अलग-अलग

जाहिर है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को पब्लिकली हमेशा साथ में देखा जाता रहा है। चाहें कोई फंक्शन हो या अवॉर्ड शो दोनों हमेशा साथ-साथ देखे जाते थे। दोनों के फैंस को उस वक्त धक्का लगा जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की रिसेप्शन पार्टी में तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को अलग-अलग आते हुए देखा गया। हमेशा एक-दूसरे के साथ दिखाई देने वाला ये कपल जब अलग-अलग दिखाई दिया तो सोशल मीडिया पर दोनों के ब्रेकअप की चर्चा होनी शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 फैंस के लिए बुरी खबर, आगे नहीं बढ़ेगा शो, इस दिन होगा फिनाले

दोनों के ब्रेकअप की हो रही है चर्चा

आपको बता दें कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि शायद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ चुकी है। वहीं दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि शायद बिजी शेड्यूल के चलते शायद दोनों साथ में दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब सच्चाई क्या है ये तो तमन्ना और विजय ही जानते होंगे। हालांकि अंबानी के फंक्शन में दोनों को ब्लैक कपड़ों में देखकर माना जा रहा है कि शायद दोनों का रिश्ता कायम है और ब्रेकअप की खबरें महज अफवाह हैं।

पहली बार पार्टी करते हुए दिखे थे साथ

गौरतलब है कि तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा के अफेयर की चर्चा उस वक्त आई जब नए साल के मौके पर दोनों को एक साथ सेलिब्रेट करते हुए देखा गया था। दोनों का किस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसके बाद खबर आई कि दोनों फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ के सेट से एक-दूसरे के प्यार में पड़े थे। एक इंटरव्यू के दौरान भी दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की थी। अब दोनों के ब्रेकअप की खबर से उनके फैंस भी दुखी हैं।

First published on: Jul 27, 2024 11:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.