14 जून 2020, बॉलीवुड के लिए एक ऐसा दिन था जिसे भूल पाना नामुमकिन ही है। सुशांत सिंह राजपूत, वो नाम जो एक छोटे शहर बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर में आया था। वह सिर्फ एक एक्टर ही नहीं थे बल्कि सपनों से भरे हुए एक चमकता सितारा थे। आज उनको इस दुनिय से गए हुए 5 साल हो गए हैं। 20 जून को ही उनकी डेथ एनवर्सरी मनाते हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं सुशांत की उन फिल्मों के बारे में जो बॉक्स ऑफिस पर हिट रहीं। इसके साथ ही 5 हिट फिल्में जिनको ऑफर होने के बाद एक्टर ने ठुकरा दी थीं।

वो फिल्में जो सुशांत सिंह ने कर दी थीं रिजेक्ट बाद में बनीं सुपरहिट

1. ‘राम लीला’ संजय लीला भंसाली की राम लीला सुशांत सिंह को ही ऑफर हुई थी। लेकिन यशराज के साथ पहले से ही उनके तीन-फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट चल रहे थे  जिसके कारण वे इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई और रणवीर सिंह और दीपिका की जोड़ी को अमर बना गई। बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ की कमाई करने वाली ये फिल्म अगर सुशांत करते, तो शायद उनका करियर अलग राह पर होता। 2. ‘बाजीराव मस्तानी’ इस फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली चाहते थे कि पेशवा बाजीराव की तलवार सुशांत संभालें। लेकिन उस वक्त सुशांत ‘पानी’ नामक फिल्म की तैयारी में जुटे थे, जो बाद में कभी बनी ही नहीं। फिर इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को मौका मिला, और 358 करोड़ की जबरदस्त कमाई के साथ यह फिल्म भी ब्लॉकबस्टर बनी। सुशांत के हाथ से ये दूसरा बड़ा मौका भी फिसल गया। 3. ‘पद्मावत’ संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म पद्मावत, जिसमें अलाउद्दीन खिलजी का पावरफुल रोल सुशांत को ऑफर हुआ था। लेकिन डेट्स की टकराव ने ये भी उनसे छीन लिया। फिर रणवीर सिंह ने ये रोल किया और फिल्म ने 572 करोड़ की बंपर कमाई की। 4. ‘अंधाधुन’ डायरेक्टर श्रीराम राघवन चाहते थे कि ‘अंधाधुन’ में एक ब्लाइंड पियानिस्ट का किरदार सुशांत निभाएं। लेकिन चीजें मैनेज नहीं हो सकीं। बाद में आयुष्मान खुराना को रोल मिला और फिल्म ने वर्ल्डवाइड 456 करोड़ का बिजनेस कर लिया। 5. ‘कबीर सिंह’ ‘कबीर सिंह’ के लिए सुशांत पहली पसंद थे। उन्होंने यह फिल्म ठुकरा दी। फिर मेकर्स अर्जुन कपूर के पास पहुंचे, जिन्होंने भी इनकार कर दिया। बाद में इस फिल्म में शाहिद कपूर ने किरदार को अपनाया और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 379 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की।

वो 5 फिल्में जिनसे सुशांत सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस पर इतिहास और जीता दर्शकों का दिल

1. ‘पीके’ साल 2014 की ब्लॉकबस्टर पीके में सुशांत सिंह का किरदार कुछ ही समय का था। लेकिन उनके रोल ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी को लोग फिल्मों के लिए परफेक्ट जोड़ी मानने लगे थे। फिल्म ने 337 करोड़ कमाए और साबित किया कि सुशांत जैसे कलाकार के लिए रोल की लंबाई नहीं, गहराई मायने रखती है। 2. ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ साल 2016 में आई ये फिल्म सुशांत के करियर का टर्निंग प्वाइंट बनी। धोनी के जीवन को इतने रियल अंदाज में जीना आसान नहीं था, लेकिन सुशांत ने इसे संभव कर दिखाया। फिल्म ने 119 करोड़ की कमाई की और उन्हें एक नेशनल स्टार बना दिया। 3. ‘छिछोरे’ छिछोरे सिर्फ एक फिल्म नहीं थी यह एक यह एक लाइफ को समझने का जरिया थी। दोस्ती, परीक्षा का दबाव, और जिंदगी को कैसे जिया जाए, इन सभी पहलुओं को बड़े ही इमोशनल ढंग से इस फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 147 करोड़ कमाए और सुशांत की आखिरी थियेटर हिट साबित हुई। यह भी पढ़ें: Box Office Collection: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ हिट या फ्लॉप,जानें कैसा रहा ‘ठग लाइफ’ का कलेक्शन? 4. ‘काय पो छे!’ साल 2013 में काय पो छे! से सुशांत ने बॉलीवुड में कदम रखा था। क्रिकेट, दोस्ती और समाज की कहानियों को छूने वाली इस फिल्म ने 43 करोड़ कमाए और एक नए स्टार का जन्म हुआ था। 5. ‘दिल बेचारा’ साल 2020 में डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज हुई दिल बेचारा एक अलविदा फिल्म बन गई। यह फिल्म सुशांत के जाने के बाद रिलीज हुई और फैन्स ने इसे आंखों से नहीं, दिल से देखा। यह भी पढ़ें: इन्फ्लुएंसर Deepika Luthra को मिली मारने की धमकी, रोते हुए बोलीं- मैंने वीडियो डिलीट…