Sunjay Kapur Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का 12 जून को निधन हो गया है। कल दिल्ली में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई थी, अचानक संजय की मौत से उनका पूरा परिवार इस समय सदमे में है और उनकी पत्नी, मां और बच्चों के साथ-साथ बहनों का भी बुरा हाल है। संजय के दुनिया से चले जाने के बाद उनकी बहन ने शॉकिंग खुलासा किया है, उन्होंने सोशल मीडिया पर भाई को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा की है।
मंधिरा की इमोशनल पोस्ट
मंधिरा कपूर ने अपने भाई और बिजनेस टाइकून संजय कपूर की बचपन की फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने खुलासा किया है कि वो अपने भाई से पिछले 4 साल से बात नहीं कर रही थीं। संजय की बहन ने कैप्शन में लिखा, 'भले ही हम बीते 4 साल से बात नहीं कर रहे थे, भाई-बहन की मामूली लड़ाई ने अंहकार और जिद्द की वजह से बहुत बड़ा रूप ले लिया था, लेकिन इससे हम दोनों की पुरानी यादें कभी नहीं मिट सकती हैं। अब वो नहीं है और हम लड़ नहीं सकते हैं। मैंने उसके साथ अपना रिश्ता सही नहीं किया और ये दिल तोड़ देने वाला है। वो एक सच्चा दोस्त और बड़ा भाई था, जो मेरी और मेरी बहन की हमेशा देखभाल करता था।'
यह भी पढ़ें: Splitsvilla X6 को होस्ट करेंगे Elvish Yadav? खबरों पर यूट्यूबर ने दिया मजेदार जवाब
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.