---विज्ञापन---

क्यों हुआ था Sunil Grover और Kapil Sharma का झगड़ा? सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

Sunil Grover Talk About Kapil Sharma Fight: फिर से कपिल शर्मा लोगों को हंसाने के लिए आ रहे हैं, इस बार उनके साथ पुराने साथी सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं। इसी बीच सुनील ने अपनी और कपिल की लड़ाई की एक नई वजह बताई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आप भी जान लीजिए क्यों हुआ था दोनों का झगड़ा।

Sunil Grover Kapil Sharma
इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Sunil Grover Talk About Kapil Sharma Fight: कपिल शर्मा (Kapil Sharma) वो नाम है जिसे कॉमेडी इंडस्ट्री का किंग कहा जाता है। ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) जैसे ही बंद हुआ तो दर्शकों को झटका लगा। अब एक बार फिर से शो आ रहा है वो भी कई सारे बदलावों के साथ। इसी बीच सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने भी अपने और कपिल के झगड़े को लेकर कुछ ऐसा कहा है कि सभी हैरान हो गए हैं। कॉमेडियन ने अपने झगड़े की वजह बताई है जो पहले वाली स्टोरी से बिल्कुल विपरीत है। आप भी एक्साइटेड हो रहे होंगे जानने के लिए तो चलिए हम आपको भी बता ही देते हैं।

कब हुआ था झगड़ा?

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर पुराने दोस्त हैं। दोनों साथ में बहुत काम किया है, इनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद भी आती थी। गौरतलब है कि साल 2018 में ऑस्ट्रेलिया में एक शो खत्म करने के बाद दोनों इंडिया वापस आ रहे थे। उसी दौरान दोनों की लड़ाई हो गई और ये इतनी घमासान थी की पूरे 6 साल तक दोनों ने न तो बातचीत की और न ही साथ काम किया। इस लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान लोगों को हुआ जिन्हें इनकी जोड़ी पसंद थी।

सामने आई लड़ाई की सच्चाई

अब दोनों कॉमेडियन एक बार फिर से साथ आ गए हैं। जी हां जल्द ही कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर द ग्रेट इंडियन कपिल शो में नजर आने वाले हैं। ऐसे में सुनील ने अपनी लड़ाई को फर्जी बताते हुए सभी को हैरान कर दिया है। कॉमेडियन ने बताया कि उनकी लड़ाई सिर्फ एक पब्लिसिटी स्टंट थी। दोनों को कुछ समय पहले ही एक पार्टी में देखा गया था।

कब और कहां स्ट्रीम होगा नया शो

कपिल शर्मा का नया शो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं। कपिल शर्मा ने खुद शो के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि आप इसे 30 मार्च रात 8 बजे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

First published on: Mar 01, 2024 10:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.