Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

Stree 2 फेम कोरियोग्राफर जानी मास्टर ने कबूला जुर्म, 4 साल तक नाबालिग का किया सेक्सुअल हैरेसमेंट!

Stree 2 Choreographer Jani Master: फिल्म 'स्त्री 2' के पॉपुलर सॉन्ग 'आज की रात..' के कोरियोग्राफर मास्टर जानी को पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस की तरह से बड़ा खुलासा किया गया है।

Jani Master
Jani Master

Stree 2 Choreographer Jani Master: श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हिट फिल्म ‘स्त्री 2’ के पॉपुलर सॉन्ग ‘आज की रात..’ के कोरियोग्राफर मास्टर जानी को पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया था। कोरियोग्राफर पर उनकी साथी कलाकार ने 4 साल तक उनका यौन उत्पीड़न करने का इल्जाम लगाया है, जिस मामले में अब नया खुलासा हुआ है।

जानी मास्टर ने कबूला जुर्म

जानी मास्टर की गिरफ्तारी के बाद से साउथ इंडस्ट्री में सनसनी मच गई है, क्योंकि जानी मास्टर एक पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं। उन्होंने रजनीकांत से लेकर विजय थलापति जैसे दिग्गज अभिनेताओं के साथ काम किया है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि पूर्व महिला कर्मचारी के सेक्सुअल हैरेसमेंट मामले में कोरियोग्राफर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

यह भी पढ़ें: तलाकशुदा एक्टर से निकाह, हनीमून की जगह ली थेरेपी, लोग बोले गोल्ड डिगर, अब बोली ‘शानदार’ एक्ट्रेस

को-वर्कर ने लगाए गंभीर इल्जाम

गौरतलब है कि 21 साल की महिला ने जानी मास्टर (Stree 2 Choreographer Jani Master) पर इल्जाम लगाए हैं और उसके मुताबिक, वो कोरियोग्राफर से पहली बार साल 2017 में एक इवेंट में मिली थी। दो साल बाद कोरियोग्राफर ने उसे असिस्टेंट कोरियोग्राफर की नौकरी दी। उन्होंने बताया कि जब वो एक बार इवेंट के दौरान होटल में बाकी डांसर और जानी मास्टर के साथ ठहरी हुई थीं। उसके बाद ही कथित तौर यौन शोषण शुरू हुआ था।

नाबालिग को अपना अपना शिकार

शिकायतकर्ता ने बताया कि वो उस समय सिर्फ 16 साल की थीं, उसके साथ जानी मास्टर ने पूरे 4 साल तक कई बार यौन शोषण किया। इतना ही नहीं उसने कहा कि कोरियोग्राफर ने उसे अपना धर्म बदलने और शादी करने लिए भी मजबूर किया था। हालांकि इन आरोपों पर कोरियोग्राफर की वाइफ ने उनकी गिरफ्तारी के बाद पीड़िता से सबूत दिखाने को कहा था, उन्होंने कहा था कि सबूत देखने के बाद वो अपने पति को छोड़ देंगी।

यह भी पढ़ें:‘बिस्तर देखकर खुश हो जाते..’ 15-16 घंटे शूटिंग के बाद इस चीज से मिलती है बोल्ड एक्ट्रेस को खुशी

First published on: Sep 21, 2024 04:21 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.