SRK Son Aryan Khan Mystery Girl Video: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अक्सर कभी पार्टी की वजह से तो कभी डेटिंग की खबरों की वजह से, चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वे मिस्ट्री गर्ल के साथ एक पार्टी में स्पॉट हुए हैं। क्या यह उनकी गर्लफ्रेंड है? चलिए जानते हैं, क्या है पूरा मामला।
क्या इस मॉडल को डेट कर रहे हैं आर्यन खान
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक वीडियो में एक गर्ल के साथ कोजी अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ये लड़की कोई ओर नहीं बल्कि ब्राजील मॉडल लारिसा बोन्सी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस मिस्ट्री गर्ल के आर्यन काफी करीब दिख रहे हैं। एक तरफ जहां सोशल मीडिया पर ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोग इस मिस्ट्री गर्ल को पहचानने में जुटे हुए हैं।
क्या है इस वीडियो में
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आर्यन खान डांस फ्लोर पर मिस्ट्री वूमेन के साथ जोश में नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। कभी वे उसके गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं तो कभी कान में बात कर रहे हैं। हालांकि आर्यन खान की तरफ से अब तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ये माना जा रहा है कि ये उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती है। आर्यन खान यूं भी अपने काम की वजह से कम पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं।
डेटिंग की फैली थीं अफवाहें
इस साल की शुरुआत में भी आर्यन और लारिसा की डेटिंग की अफवाहें तेजी से फैली थीं। वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने ये भी दावा किया था कि आर्यन और लारिसा के बीच में कुछ चल रहा है क्योंकि आर्यन लारिसा और उनकी मां रेनाटा बोन्सी को फॉलो करते हैं। रेनाटा हाल ही में मुंबई में थीं और उन्हें आर्यन खान ने D’YAVOL X जैकेट गिफ्ट की थी। इससे उनकी डेटिंग की अफवाहों को बल मिला।
कौन है लारिसा बोन्सी
आपको बता दें, लारिसा काफी समय से मुंबई में ही रहती हैं और यहीं रहकर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। उन्हें ‘देसी बॉयज’ के गाने ‘सुबह होने ना दे’ और ‘गो गोवा गोन’ में एक्टिंग करते देखा गया था। वे हाल ही में वरुण धवन के साथ एक एड फिल्म में स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। लारिसा साई धर्म तेज की फिल्म ‘थिक्का’ में भी नजर आईं थीं। वे इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में लीड किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा लारिसा ओले, लैंकोम और लेवी जैसे ब्रांड्स के लिए भी काम कर रही हैं।
आपको बता दें, लारिसा और शाहरुख खान की फैमिली आपस में क्लोज फ्रेंड्स हैं। सोशल मीडिया पर सुहाना खान भी लारिसा को फॉलो करती हैं और लारिसा भी खान फैमिली को फॉलो करती है।
ये भी पढ़ें: टेलीकॉम आपरेटर से बना सुपरस्टार; शादी फेल हुई तो लगी शराब की लत, जिसने ले ली जान; पहचाना कौन?