Throwback Story: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) और श्रीदेवी (Sridevi) की दोस्ती को जगजाहिर है, लेकिन उनका प्यार लोगों की नजरों से छुपा हुआ है। प्यार शब्द को सुन आपको भी लगा ना तगड़ा झटका। बहुत कम लोगों को पता होगा कि रजनीकांत श्रीदेवी के प्यार में पागल थे, लेकिन एक अपशकुन की वजह से उनका ये प्यार अधूरा रह गया। जी हां, फेमस स्टार्स भी शकुन और अपशकुन में विश्वास रखते हैं इस बात का उदाहरण रजनीकांत से अच्छा और क्या हो सकता है। दोनों की ऑन स्क्रीन जोड़ी को भी लोगों ने खूब पसंद किया लेकिन ऑफ स्क्रीन जोड़ी बनते-बनते रह गई। आइए जानते हैं कि वो कौन सा अपशकुन था, जिसके कारण अभिनेता का इश्क परवान न चढ़ सका।
कैसे हुई इश्क की शुरुआत
श्रीदेवी ने छोटी उम्र में ही एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी। श्रीदेवी और रजनीकांत ने एक साथ साउथ की फिल्म ‘मूंदरू मुदिचू’ में काम किया था। उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 13 साल थी तो एक्टर 25 साल के थे। फिल्म में साथ काम करते हुए रजनीकांत को एहसास हुआ कि वो श्री की ओर आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि श्रीदेवी की ओर से ऐसा कुछ नहीं था, वो तो उन्हें सिर्फ एक दोस्त मानती थी।
रजनीकांत को हुआ प्यार का एहसास
श्रीदेवी और रजनीकांत की उम्र के बीच 13 साल का बड़ा फासला था। ऐसे में एक्टर अपने से इतनी छोटी एक्ट्रेस को प्रोटेक्ट करते थे। कब रजनीकांत को श्री से प्यार हो गया उन्हें पता ही नहीं चला। उन्होंने फैसला किया कि वो उन्हें प्रपोज करेंगे। बस फिर क्या था अभिनेता निकल पड़े उन्हें प्रपोज करने के लिए। लेकिन वो एक्ट्रेस से अपने प्यार का इजहार नहीं कर पाए इसके पीछे एक खास कारण था जिस वजह से उनका प्यार अधूरा रह गया।
क्या कारण था कि रजनीकांत श्रीदेवी को नहीं कर पाए प्रपोज
रजनीकांत श्रीदेवी से बहुत प्यार करते थे, वो उन्हें प्रपोज करने के लिए उनके घर गए। लेकिन जैसे ही वो घर के अंदर जाने वाले थे कि अचानक लाइट चली गई। श्रीदेवी का पूरा घर काले गहरे अंधेरे में खो सा गया। ऐसे में रजनीकांत को लगा कि ये तो बहुत बड़ा अपशकुन हो गया और वो वहां से उल्टे पैर वापस चले गए।
यह भी पढ़ें: दुनिया को इश्क का मतलब समझाने वाले को नहीं मिला सच्चा प्यार
दोस्त ने किया था इस बात का खुलासा
बता दें कि रजनीकांत और श्रीदेवी के दोस्त बालाचंदर ने पुराने इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया था। हालांकि जब लोगों ने पहली बार इस बात को सुना और पढ़ा तो उन्हें यकीन नहीं हुआ लेकिन अब जो सच है वो सच ही रहेगा ना। आज बेशक श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं रही हों लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे दिल में ताजा रहेंगी। वहीं बात अभिनेता की करें तो वो हाल ही में फिल्म लाल सलाम में दिखाई दिए थे।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindi news e24bollywood.com online