Saturday, 21 September, 2024

---विज्ञापन---

इंग्लिश एक्सेंट के चलते फिर ट्रोल हुई कपूर खानदान की लाडली, यूजर्स ने बताया फेक

Sonam Kapoor Trolled: सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें अपने इंग्लिश एक्सेंट के चलते एक बार फिर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। यूजर्स उनके बोलने के तरीके का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

sonam kapoor (
sonam kapoor

Sonam Kapoor Trolled: सलमान खान और रणबीर कपूर के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। भले ही सोनम लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, मगर वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। सोनम कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोगों ने उन्हें उनके फेक इंग्लिश एक्सेंट की वजह से बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

सोनम कपूर का दिखा फेक इंग्लिश एक्सेंट

दरअसल, रेडिट पर एक यूजर ने सोनम कपूर का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिमसें वो अपनी पसंदीदा चीजों ओर जगहों के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं। वायरल क्लिप में कपूर खानदान की लाडली को आप उनकी फेवरेट समर वेकेशन प्लेस, पसंदीदा लग्जरी ब्रांड, अपने हेयरकेयर सीक्रेट और कई और चीजों के बारे में बात करते सुन सकते हैं। मगर इस दौरान सोनम कपूर के एक्सेंट ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। यहां देखें रेडिट पोस्ट-

What The Accent! Howling, Screaming, Crying, Lmao
byu/Brilliant-Iron5823 inBollyBlindsNGossip

यह भी पढ़ें: ‘बर्दाश्त नहीं कर पाओगे..’ Shraddha Kapoor से फैंस ने की खास डिमांड तो मिला ये मजेदार जवाब

ट्रोलर्स उड़ा रहे मजाक

सोनम कपूर (Sonam Kapoor Trolled) के इस क्लिप को सुनने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है, इससे पहले भी वो अपने इंग्लिश एक्सेंट की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। रेडिट ने जो वीडियो शेयर की है, उस पर यूजर्स कमेंट कर सोनम की खिंचाई कर रहे हैं।

यूजर्स कर फनी कमेंट 

एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘भाया टाइम क्या हुआ है’, दूसरे यूजर ने कहा,’भाया आपकी शॉप में एवोकैडो है’, तीसरे ने सोनम के बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाते हुए लिखा, ‘मुंह में रजनीगंधा… कदमों में दुनिया’, तो एक अन्य यूजर ने बोला, ‘ये बिल्कुल नहीं बदली ना?’ तो एक ने तो सोनम की तुलना रणवीर से करते हुए कहा, ‘नकली एक्सेंट से मेरे कान से खून बह रहा है वैसे भी यहां उनकी आवाज़ बिल्कुल रणवीर जैसी है जब वह कॉफी विद करण में उनकी नकल की थी।’ एक यूजर ने कहा, ‘ऐसा लग रहा है जैसे उनकी जीभ में लकवा मार गया है। वह इतनी खराब आवाज़ में क्या बोल रही हैं?’

यह भी पढ़ें: वैनिटी वैन में कपड़े बदलते हुए रिकॉर्ड करते हैं वीडियो… मशहूर एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

 

First published on: Aug 31, 2024 03:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.