Sunday, 27 October, 2024

---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के लिए 23 जून ही क्यों चुना? वजह जान हो जाएंगे इंप्रेस

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा का शुभ विवाह संपन्न हो गया है, दोनों 23 जून को हमेशा के लिए एक हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेडिंग के लिए ये ही तारीख क्यों चुनी गई...

Sonkashi-Zaheer

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) लंबे रिलेशन के बाद 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल अपनी लाइफ के सबसे खास दिन पर बहुत ही क्यूट लग रहे थे। कपल ने घर पर ही रजिस्टर मैरिज की है। इसके बाद शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट Bastian जो दादर में है ग्रैंड रिसेप्शन किया। शादी में सेलेब्स सिने जगत से 1 हजार लोगों ने शिरकत की और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। ये कहने में कोई गुरेज नहीं की एक्ट्रेस ने बड़े ही सिंपल अंदाज में शादी की, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपनी वेडिंग के लिए 23 (Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding) जून ही क्यों चुना कोई और दिन क्यों नहीं? चलिए नहीं जानते तो हम ही बता देते हैं।

क्यों चुनी 23 जून 2024

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को संपन्न हो गई है, हालांकि बज लंबे समय से बना हुआ था। लेकिन शादी बहुत ही सिंपल तरीके से हुई है। अब एक बात है जिस पर सभी का ध्यान जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस खास दिन के लिए 23 जून को ही क्यों चुना। अरे भाई ये तारीख ही तो है जो उनकी जिंदगी में प्यार की हवा लेकर आई थी। कंफ्यूज मत होइए क्योंकि इस दिन ही दोनों ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था और हमेशा के लिए एक होने की ठानी थी।

सिन्हा फैमिली नहीं थी राजी

हां ये बात भी है कि इस रिश्ते के लिए सोनाक्षी सिन्हा की फैमिली में कोई भी राजी नहीं था। एक्ट्रेस को अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाने के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दबंग गर्ल के पेरेंट्स और भाई इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि ये इंटरफेथ मैरिज थी। लास्ट मुवमेंट तक यही चल रहा था कि घरवाले इस फंक्शन में शामिल होंगे या नहीं। हालांकि ये भी सच है कि पूरा परिवार शादी में आया और सोनाक्षी को आशीर्वाद भी दिया।

हुई चट मंगनी पट विवाह

सोनाक्षी और जहीर की शादी बीते कई दिनों से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई थी। फाइनली दोनों का शुभ विवाह संपन्न हुआ और वो हमेशा के लिए एक हो गए।

जानकारी के लिए बता दें कि 23 जून की ही शाम को सगाई हुई और फिर सेम डे रजिस्टर्ड मैरिज। ग्रैंड रिसेप्शन भी किया गया जिसमें 1000 लोग आए जो शिल्पा के रेस्टोरेंट में हुआ था। शादी पर सोनाक्षी और जहीर दोनों बहुत ही अच्छे लग रहे थे।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी टिकेगी या नहीं?

First published on: Jun 24, 2024 06:59 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.