Sunday, 29 September, 2024

---विज्ञापन---

Sonakshi-Zaheer की शादी की पहली फोटो आई सामने, सादगी ने जीता दिल

Sonakshi Zaheer Wedding Photo: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं और कपल ने अपनी शादी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है। क्रीम कलर की साड़ी में सोनाक्षी और सफेद कुर्ते-पायजामे में जहीर की सादगी पर ठहरी फैंस की निगाहें।

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding

Sonakshi Zaheer Wedding Photo: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल हमेशा के लिए एक-दूजे हो गए हैं। सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को सिविल मैरिज एक्ट के तहत शादी की है और कपल ने अपनी शादी की पहली झलक सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ साझा भी कर दी है। सोनाक्षी और जहीर ने अपनी फैमिली और फ्रैंड्स के सामने हमेशा के लिए एक-दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों पिछले 7 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब दोनों लीगली हस्बैंड और वाइफ बन गए हैं।

मिस्टर एंड मिसेज इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और जहीर इकबाल की शादी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं और उनके साथ उनकी फैमिली भी इस रिश्ते से काफी हैप्पी है। फोटो में आप दुल्हन को क्रीम कलर की साड़ी और दूल्हे राजा को सफेद रंग के कुर्ते-पायजामा पहने देख सकते हैं। सोनाक्षी और जहीर ने अपनी शादी काफी सादगी भरे अंदाज में की है।

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal में कौन है ज्यादा अमीर? जानें नेटवर्थ

नम हुईं पापा शत्रुघ्न की आंखे

नई-नवेली दुल्हन सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की तीन तस्वीरें साझा की है, पहली फोटो में जहीर उनके हाथ पर किस करते दिखाई दे रहे हैं। दूसरी फोटो में जहीर शादी के पैपर पर साइन कर रहे हैं और सोनाक्षी अपने पापा का हाथ थामे खड़ी हैं और इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा की आंखे नम है। अपने पापा की आंखों को नम देखकर सोनाक्षी की आंखे भी नम हो गई हैं। अपनी लाडली बेटी को हमेशा के लिए खुद से दूर करने का यह एहसास काफी आम है, फिर चाहे पिता कोई फिल्म स्टार ही क्यों ना हो। लेकिन बेटी की शादी पर हर मां-बाप का सपना होती है और ऐसे में आंखें नम होना आम है।

सोनाक्षी-जहीर के 7 साल का सफर

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी की फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘ इसी दिन, सात साल पहले (23.06.2017) हमने एक-दूसरे की आँखों में प्यार को देखा और उसे थामे रखने का फैसला किया था। आज उस प्यार ने हमें सभी चैलेंज और जीत के तौर पर गाइड किया है… इस पल तक… जहां हमारे दोनों परिवारों और हमारे दोनों देवताओं के आशीर्वाद से… हम अब पति-पत्नी हैं। यहाँ प्यार, उम्मीद और एक-दूसरे के साथ सभी खूबसूरत चीजें हैं, अभी से लेकर हमेशा के लिए। सोनाक्षी-ज़हीर 23.06.2024।’

यह भी पढ़ें: Sonakshi Zaheer के वेडिंग रिसेप्शन में होंगे 1000 मेहमान, सारी रात जमेगी महफिल, देखिए पूरी डिटेल्स

 

First published on: Jun 23, 2024 08:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.