Sunday, 8 September, 2024

---विज्ञापन---

शत्रुघ्न सिन्हा को धमकी के बाद सोनाक्षी सिन्हा के कन्यादान का वीडियो वायरल

Sonakshi Sinha Zaheer iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के साथ कोर्ट मैरिज की है और उनकी शादी के कई क्लिप सामने वायरल भी हुए हैं। मगर कपल ने हिन्दू रीति-रिवाज से कन्यादान की रस्म निभाते भी एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है, जिसमें पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं और सोनाक्षी का कन्यादान किया जा रहा है।

Edited By : Priyanka | Updated: Jun 27, 2024 20:38
Share :

Sonakshi Sinha Zaheer iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा की शादी इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। एक्ट्रेस ने सात साल तक एक्टर जहीर इकबाल को डेट करने के बाद अब स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी रचाई है। सोनाक्षी सिन्हा को मुस्लिम लड़के संग शादी करने की वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है, लेकिन इस बीच उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो धूम मचा रहा है, जिसे देखने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने हिन्दू रीति-रिवाज से भी शादी की है।

कन्यादान का वीडियो वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें सोनाक्षी सिन्हा के मम्मी-पापा उनका कन्यादान करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम सिन्हा अपनी बेटी का हाथ जहीर इकबाल के हाथ में देते दिख रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पंडित जी मंत्र पढ़ रहे हैं और पूरे मंत्रोच्चार के साथ सोनाक्षी सिन्हा का कन्यादान किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3 के किस कंटेस्टेंट के हैं सबसे ज्यादा फॉलोवर्स, नाम सुन रह जाएंगे दंग

First published on: Jun 27, 2024 08:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.