---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की प्रेम कहानी के पीछे सलमान खान का हाथ, जानें कैसे हुई प्यार की शुरुआत

Sonakshi Sinha-zaheer iqbal Love Story: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर खबरें आ रही हैं कि वो जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। चलिए इससे पहले जान लेते हैं उन दोनों की लव स्टोरी के बारे में...

Sonakshi Sinha-zaheer iqbal (1)

Sonakshi Sinha-zaheer iqbal Love Story: दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha)और एक्टर जहीर इकबार (zaheer iqbal) को लेकर खबर आ रही है कि वो जल्द शादी करने वाले हैं। हालांकि अभी ये एकदम कंफर्म तो नहीं है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कहा जा रहा है। चलिए वो तो पता ही चल जाएगा जब शहनाई बजेगी। लेकिन इससे पहले हम ये जान लेते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का अफेयर कब शुरू हुआ और वो पहली बार कब मिले। हां हमे पता है कि आप भी ये चटपटी सी खबर को जानने के लिए सुपर एक्साइटेड होंगे। तो चलिए फिर देर किस बात की अब शादी होने जा रही है तो लव स्टोरी भी जान लेते हैं।

सलमान खान की पार्टी में मिली थी पहली बार नजरें

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। भाईजान की पार्टी में दो दिल मिले। हालांकि पहले दोस्ती हुई और फिर मुलाकातों का सिलसिल बढ़ा। फिर दोनों को एहसास हुआ कि वो एक दूसरे से प्यार करने लगे हैं। हालांकि दोनों में से अभी तक किसी ने भी इस प्यार को कंफर्म नहीं किया है।

इस फिल्म में दिखे थे दोनों संग

हालांकि जहीर इकबाल ने बहुत अधिक फिल्मों में काम नहीं किया है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा की कई सारी फिल्में आ चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा चुकी है। इन दिनों तो वो संजय लीला भंसाली की हालिया रिलीज वेब सीरीज हीरामंडी की सफलता को इंजॉय कर रही हैं।

किन हम बात करें उनके कथित बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल और उनकी फिल्म की तो वो एक साथ मूवी डबल ऐक्सल में नजर आए हैं। यहीं से ही उनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ा था।

कब कर रहे हैं शादी

अब बात जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा की शादी की करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वो आने वाली 23 जून 2024 को मुंबई में शादी करने वाले हैं। इस वेडिंग में परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

कहा जा रहा है कि शादी के कार्ड भी डिजाइन हो चुके हैं। जब से ये खबर सामने आई है उनके फैंस इस शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि सोनाक्षी तो कब से शादी करना चाहती हैं क्योंकि इसका जिक्र उन्होंने खुद कपिल शर्मा के शो में किया था।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा से पहले इन हसीनाओं संग उड़े जहीर इकबाल के अफेयर के चर्चे

First published on: Jun 10, 2024 01:09 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.