---विज्ञापन---

सोनाक्षी सिन्हा से पहले इन हसीनाओं संग उड़े जहीर इकबाल के अफेयर के चर्चे

Sonakshi Sinha Boyfriend zaheer iqbal Affair: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें तेज हो रही हैं, इसी बीच ये जान लेते हैं कि दबंग गर्ल से अफेयर से पहले उनके होने वाले पति किस-किस के साथ इश्क फरमा चुके हैं...

Sonakshi Sinha Boyfriend zaheer iqbal Affair

Sonakshi Sinha Boyfriend zaheer iqbal Affair: हीरामंडी (Heeramandi) से एक बार फिर से चर्चाओं में आई सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी लाइफ की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। खबरें तेज हैं कि वो इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अरे हां भाई और किसके साथ अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (zaheer iqbal) के साथ ही करेंगी ना। चलिए अब हम जान लेते हैं कि कौन हैं जहीर इकबाल और दबंग गर्ल से पहले वो किस-किस के साथ इश्क के समुंदर में गोते खा चुके हैं। तो चलिए फिर देरी कैसी जल्दी से बिना समय गवाए जान लेते हैं उन हसीनाओं के नाम…

कौन हैं जहीर इकबाल

सोनाक्षी सिन्हा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड कहे जाने वाले जहीर इकबाल कौन हैं ये एक अच्छा सवाल है। जहीर का जन्म 10 दिसंबर 1988 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता और सलमान खान के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। ऐसे में भाईजान ने ही सबसे पहले उन्हें लॉन्च किया।  साल 2019 में जहीर की डेब्यू फिल्म ‘नोटबुक’ (Notebook Film) आई जो सुपर फ्लॉप रही। इसके बाद वो सोनाक्षी सिन्हा के साथ ‘डबल एक्सेल’ में भी नजर आ चुके हैं। हालांकि उन्होंने बहुत अधिक फिल्मों में काम नहीं किया लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से वो अक्सर चर्चा में रहते हैं।

कब है शादी

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबर आ रही है कि अब वो अपने रिश्ते पर मुहर लगाने वाले हैं। जी हां मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जहीर और सोनाक्षी सिन्हा आने वाली 23 जून को शादी करने जा रहे हैं। खबरें यहां तक हैं कि वे इसी महीने मुंबई में अपने डेटिंग पार्टनर जहीर इकबाल को हमसफर बनाएंगी जिनके शादी के इनविटेशन कार्ड भी डिजाइन हो चुके हैं।

दीक्षा सेठ संग उड़ी अफेयर की चर्चा

जहीर इकबाल के अफेयर की चर्चा सबसे पहले साल 2014 में आई। फिल्म ‘हम दीवाना दिल’ फेम दीक्षा सेठ के साथ उनके इश्क के चर्चे गॉसिप के गलियारों में फैले हुए थे। कहा जा रहा था कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन कुछ समय बाद खबर आई की उन दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था।

सना सईद संग भी लड़ाए इश्क के पेंच

जहीर के अफेयर की खबरें सना सईद के साथ भी काफी वायरल हुईं। आप समझ तो गए होंगे कि हम किस सना सईद की बात कर रहे हैं। वही कुछ-कुछ होता है की छोटी अंजलि… जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से लोगों के दिल में एक खास जगह बना ली थी। दोनों ने अपने प्यार को कंफर्म भी किया लेकिन बाद में न जाने किया हुआ कि दोनों की राहें जुदा हो गईं।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा की बेडरूम फोटो वायरल

First published on: Jun 10, 2024 09:06 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.