SonaHeer Wedding Reception Dance: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को शादी के बंधन में बंध गए हैं। इन दोनों ने रजिस्टर मैरिज की है। इसके बाद 23 जून की रात को इन्होंने वेडिंग रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की, जिसे शिल्पा शेट्टी के दादर में मौजूद रेस्टोरेंट Bastian में ऑर्गनाइज किया गया। ऐसा माना जा रहा है कि ये रिसेप्शन पार्टी 24 जून सुबह 4 बजे तक चलेगी।
खबरों के मुताबिक, इस पार्टी में तकरीबन बॉलीवुड और सिने इंडस्ट्री से जुड़े 1000 के आसपास लोगों को बुलाया गया है। दिलचस्प बात ये है कि सोनाक्षी और जहीर के इस रिसेप्शन की वीडियो भी सोशल मीडिया पर आनी शुरू हो गई हैं। एक वीडियो में सोनाक्षी और जहीर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। चलिए जानते हैं, इस डांस की खास बात।
जहीर और सोनाक्षी सिन्हा का पहला डांस
शादी के बाद ये नवविवाहित जोड़ा अपनी रिसेप्शन पार्टी में नाचता नजर आया। इस दौरान सोनाक्षी कभी जहीर की बाहों में झूलती नजर आईं तो कभी गले लगकर डांस करती दिखीं। ‘Afreen Afreen’ गाने पर दोनों डांस करते हुए दिखे। इस दौरान जहीर रोमांस से लबालब सोनाक्षी के कभी चेहरे को छूते नजर आए तो कभी उन्हें बाहों में भरते नजर आए। दोनों का यह खूबसूरत डांस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आप भी देखे यहां –
इन दोनों की डांस का एक और वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें ये दोनों आफरीन गाने के बोल खूब जोर-जोर से गुनगुनाते हुए और एक-दूसरे के आगोश में खोते हुए नजर आ रहे हैं।
गैंग के साथ नाचता दिखा ये जोड़ा
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की है जिसमें सोनाक्षी और जहीर अपने गैंग के साथ नाचते नजर आ रहे हैं।
अनिल कपूर संग दिखे नाचते
इसके अलावा रिसेप्शन पार्टी पर ये नवविवाहित जोड़ी अनिल कपूर के साथ भी नाचता हुआ दिखाई दिया।
ये भी पढ़ें: SonaHeer Wedding के रिसेप्शन में पेरेंट्स से लेकर हुमा कुरैशी और बिग बॉस भी पहुंचे और इन सितारों ने की शिरकत!